Home Box Office6 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, Aliens और Terminator 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Godzilla Minus Zero?

6 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, Aliens और Terminator 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Godzilla Minus Zero?

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों से इंस्पायर्ड जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म के निर्देशक ताकाशी यामाजाकी ने खुलासा किया है कि उन्होंने इसे बनाने के लिए जेम्स कैमरून की दो मशहूर फिल्मों से इंस्पिरेशन लिया है. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी?

किन दो फिल्मों से मिली इंस्पिरेशन?

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का निर्देशन ताकाशी यामाजाकी ने किया है. ये साल 2023 में आई फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ का दूसरा पार्ट है. हाल ही में एम्पायर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें जेम्स कैमरून की फिल्मों ‘एलियंस’ और ‘टर्मिनेटर 2’ से इंस्पिरेशन मिली.

ताकाशी ने जेम्स कैमरून की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे जेम्स कैमरून को इसका क्रेडिट देना होगा. वो किसी कहानी के मूल रूप को देखते हैं और उसमें एक नया दिलचस्प पहलू खोजकर उसे और गहराई से दिखाते हैं.’

‘एलियंस’ और ‘टर्मिनेटर 2’ ने कितनी की कमाई?

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘एलियंस’ साल 1986 में रिलीज हुई थी. ये ‘एलियन’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म थी और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 131.1 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं, ‘टर्मिनेटर 2’ साल 1991 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 518.9 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था.

‘एलियंस’ और ‘टर्मिनेटर 2’ दोनों ही हॉलीवुड की मशहूर साइंस-फिक्शन और एक्शन फिल्मों में गिनी जाती हैं. ऐसे में ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के सामने इनकी कमाई के आंकड़ों तक पहुंचने की चुनौती होगी.

क्या दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘गॉडजिला माइनस जीरो’?

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के लिए ‘एलियंस’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ना आसान हो सकता है, लेकिन ‘टर्मिनेटर 2’ की 518.9 मिलियन डॉलर की कमाई को पीछे छोड़ना मुश्किल होगा. फिल्म को लेकर अभी से चर्चा हो रही है. हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाएगी, इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी साल 1949 के जापान की है. दूसरा विश्व युद्ध खत्म होने के बाद देश फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच एक नया खतरा सामने आता है और गॉडजिला की वापसी होती है. अब उसे एक ताकतवर दुश्मन का सामना करना होगा. ये लड़ाई जापान का भविष्य तय कर सकती है.

फिल्म में नजर आएंगे ये एक्टर्स

फिल्म में रयूनोसुके कामिकी, मिनामी हमाबे, हिदेताका योशिओका, युकी यामादा, कुरानोसुके सासाकी, साकुरा एंडो, मिन तनाका, मासामी नागासावा, जुन कुनिमुरा और मियो तनाका जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 6 नवंबर को अमेरिका में रिलीज होगी. अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर कितना अच्छा प्रदर्शन करती है.



Source link

You may also like

Leave a Comment