Home Box OfficeJailer 2 Box Office Day 9 Rajinikanths Film Beats Border 2 And Hanuman Ansh In India – Entertainment News: Amar Ujala

Jailer 2 Box Office Day 9 Rajinikanths Film Beats Border 2 And Hanuman Ansh In India – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। रिलीज के 9 दिन गुजर जाने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। इसने ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट के बावजूद, इस फिल्म ने यह मुकाम हासिल कर लिया है।





Jailer 2 box office Day 9 Rajinikanths film beats Border 2 and Hanuman Ansh in india

रजनीकांत जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


वीकएंड पर बढ़ सकती है कमाई

त्योहारों की छुट्टियों के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम होने से ‘जेलर 2’ की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी। अब दूसरे वीकेंड के शुरू होने के साथ, उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आएगा और यह बॉक्स ऑफिस पर और अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी।

बॉक्स ऑफिस: पहले दिन कैसी हुई ‘उड़ता तीर’ और ‘तू है मेरी किरण’ की शुरुआत? ‘जेलर 2’ का कायम है जलवा


Jailer 2 box office Day 9 Rajinikanths film beats Border 2 and Hanuman Ansh in india

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


नौवें दिन कितनी हुई ‘जेलर 2’ की कमाई?

सैकनिल्क के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने भारत में अपने नौवें दिन 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही, नौ दिनों में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 348.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह से यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के आंकड़े के बहुत करीब पहुंच गई है। फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 628.05 करोड़ रुपये हो गई है।


Jailer 2 box office Day 9 Rajinikanths film beats Border 2 and Hanuman Ansh in india

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड

  • ‘जेलर 2’ ने भारत में पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई की थी। 
  • फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले 10 अक्तूबर को एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी।
  • रिलीज के एक दिन पहले तक यह दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी।
  • फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही भारत में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। 
  • हफ्ते के अंत तक इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 334.35 करोड़ रुपये था। 
  • नौवें दिन की कमाई के बाद, यह आंकड़ा बढ़कर 348.85 करोड़ रुपये हो गया है।


Jailer 2 box office Day 9 Rajinikanths film beats Border 2 and Hanuman Ansh in india

बॉर्डर 2, हनुमान अंश
– फोटो : सोशल मीडिया


‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे

नए आंकड़ों के साथ ‘जेलर 2’ इस साल दो बड़ी रिलीज फिल्मों से आगे निकल गई है। ‘बॉर्डर 2’ ने लगभग 329 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 339 करोड़ रुपये कमाए थे। रजनीकांत की इस फिल्म ने इन दोनों फिल्मों की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में और तेजी आएगी। अगर कारोबार बढ़ता है, तो इसका घरेलू कलेक्शन 380 करोड़ रुपये के और करीब पहुंच सकता है।




Source link

You may also like

Leave a Comment