Home Box Officeपहले ही दिन पिटी सोनाक्षी-जहीर की ‘तू है मेरी किरण’, शॉकिंग है कलेक्शन

पहले ही दिन पिटी सोनाक्षी-जहीर की ‘तू है मेरी किरण’, शॉकिंग है कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के जरिए दोनों ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. ऐसे में मेकर्स को इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठंडी रही.

‘तू है मेरी किरण’ पहले दिन 50 लाख रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की.

औंधे मुंह गिरी ‘तू है मेरी किरण’

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन भारत में करीब 14 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 15 लाख रुपये रहा.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.
  • अब देखने होगा कि ये फिल्म वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. 

‘तू है मेरी किरण’ के बारे में जानिए

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस-थ्रिलर है. शादी के बाद ये रियल लाइफ कपल की साथ में पहली फिल्म है. इसका निर्देशन करन रावल ने किया है. फिल्म में अंकित गुप्ता, जरीना वहाब और शर्लिन सेठ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

क्या है ‘तू है मेरी किरण’ की कहानी?

फिल्म की कहानी किरण मित्तल मल्होत्रा (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक लेखिका हैं और अपने पति रियान (अंकित गुप्ता) के साथ रहती हैं. एक दिन उन्हें घर की अलमारी में एक पुराना रहस्यमयी फ्लिप फोन मिलता है, जिसके जरिए उनकी बातचीत समर खुराना (जहीर इकबाल) से शुरू होती है.

हैरानी की बात ये है कि किरण साल 2026 में रह रही हैं, जबकि समर 2016 में यानी 10 साल पीछे है. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य लगती है, लेकिन धीरे-धीरे समर का किरण के प्रति लगाव जुनून में बदल जाता है. वो अतीत में रहकर किरण के वर्तमान को बदलने और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है, जिससे किरण की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है.



Source link

You may also like

Leave a Comment