Home HollywoodRamayana में सुनाई दिया 28 साल पुराना हॉलीवुड गाना, अंग्रेजी गाने पर झूमते दिखे ‘रावण’ यश!

Ramayana में सुनाई दिया 28 साल पुराना हॉलीवुड गाना, अंग्रेजी गाने पर झूमते दिखे ‘रावण’ यश!

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ (Ramayana) इस वक्त खूब चर्चा में है। फिल्म रिलीज के नजदीक है, तो ऐसे में फिल्म से जुड़े गाने, पोस्टर्स और टीजर्स रिलीज हो रहे हैं। बीते दिनों ही फिल्म का एक गाना और ट्रेलर आया, जिसमें हॉलीवुड के एक गीत की झलक दिखाई दी है।

मतलब यह कि रामायण में हॉलीवुड के गाने की धुन सुनाई दी है। अब क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, आइए आपको बताते हैं।

‘रामायणम्’ में अंग्रेजी गाने की धुन? 

दरअसल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Rocking Star Yash) स्टारर फिल्म का बीते दिनों ही दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म के दूसरे ट्रेलर में रावण बने यश के सीन्स में बैकग्राउंड में एक धुन सुनाई दी। जब ये धुन लोगों ने सुनी तो इंटरनेट के लोगों ने छानबीन करनी शुरू कर दी।

Ravana yash 2

काफी छानबीन के बाद पता लगा कि असल में रामायण के ट्रेलर में रावण यानि यश के के बैकग्राउंड में जो धुन सुनाई दी है, वो असल में 1997 में आए गाने “Battle Flag” गाने का सैंपल इस्तेमाल किया गया है। इस गाने की धुन हुबहू वही है और बैकग्राउंड में ध्यान से सुनने पर लगता है कि शिवोहम-शिवोहम सुनाई दे रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। असल में गाने में ‘माय कर्मा’ (My Karma) सुनाई दे रहा है।

Ravana yash 1

कब आया था गाना?

आपको बता दें कि यह गाना साल 1997-1998 के बीच आया था। इस गाने को मूल रूप से सिएटल के फंक-रॉक बैंड पिजनहेड (Pigeonhed) ने रिलीज किया था। बाद में 1998 में ब्रिटिश बिग बीट ग्रुप लो फिडेलिटी ऑलस्टार्स (Lo Fidelity Allstars) ने इसका एक रीमिक्स तैयार किया, जिसने इस गाने को दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।  

गाना इतना एडिक्टिव है कि इसमें लिरिक्स आपको सही से सुनाई नहीं देंगे, लेकिन इसकी धुन आपको जरूर मदहोश करेगी और वही धुन ‘रामायणम्’ में इस्तेमाल की गई है। ये शायद फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की पीक डिटेलिंग ही है, जो उन्होंने ऐसी धुन का इस्तेमाल किया है।

वहीं ‘रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) की बात करें तो फिल्म 5 नवबंर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। फिल्म को 40 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम, सई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और रॉकिंग स्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। 



Source link

You may also like

Leave a Comment