Home Box Officeरजनीकांत ने खुद तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 2.0 को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तमिल फिल्म, 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

रजनीकांत ने खुद तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 2.0 को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तमिल फिल्म, 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by BollywoodNewsAndMovie


मनोरंजन डेस्क। रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 तमिल भाषा में ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के मामले में फिल्म ने अक्षय की 2.0 को भी पूछे छोड़ दिया है। ऐसा करते हुए जेलर 2 ने 8 साल से बने हुए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जेलर 2 ने 11 दिन में ही 710 करोड़ कमाए, वहींल 2.0 का ऑल टाइल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 691 करोड़ का है।

दरअसल, रविवार (25 अक्टूबर) को ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 44 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिस्म का कलेक्शन 700 करोड़ से ज्यादा हो गया। इसी के साथ जेलर 2 इस आंकड़े को पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि अगर 11 दिन में ही फिल्म ने यह माइलस्टोम हासिल किया है, तो आने वाले दिनों में यह 900 को आंकड़ा भी पार कर सकती है।

बॉकस ऑफिस रिपोर्ट

11वें दिन (रविवार) जेलर 2 ने भारत में 25.70 करोड़ (नेट) की कमाई की। यह बुधवार के बाद से एक दिन में हुई इसकी सबसे बड़ी कमाई है। इसके साथ ही, 11 दिनों में फिल्म की घरेलू कलेक्शन 398 करोड़ (नेट) और ग्रॉस कलेक्शन 466.85 करोड़रहा।

वर्ल्डवाइड भी ‘जेलर 2’ को जबरदस्त सफलता मिली है। कई दिनों तक तो इसकी वर्ल्डवाइड केल्कशन घरेलू कमाई के बराबर रही, या उससे भी ज्यादा रही।

जेलर 2 के बारे में…

जेलर 2 को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। प्रोड्यूसर कलानिधि मारन है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 541 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

‘जेलर 2’, रजनीकांत की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। पहला पार्ट ‘जेलर’, 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ था। इसमें मुथुवेल पांडियन की कहानी दिखाई गई थी, जो अपने परिवार पर खतरा मंडराने के कारण हिंसा की दुनिया में वापस लौटने को मजबूर हो जाता है। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर बहुत सफल रही थी।



Source link

You may also like

Leave a Comment