Home Box OfficeJailer 2 Box Office Day 12: ‘जेलर 2’ ने 12वें दिन की सबसे कम कमाई, मगर 400 करोड़ क्लब में मार दी एंट्री, जानें भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Day 12: ‘जेलर 2’ ने 12वें दिन की सबसे कम कमाई, मगर 400 करोड़ क्लब में मार दी एंट्री, जानें भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब इसने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने अब भारत में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. हालांकि, दूसरे सोमवार को ‘जेलर 2’ ने सबसे कमाई की है. 11वें दिन के मुकाबले कलेक्शन में 12वें दिन 63 फीसदी की गिरावट आई है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 12वें दिन फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. यह साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से भर-भर प्यार मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही ‘जेलर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला लगातार जारी है.

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का जलवा दूसरे सोमवार को भी बरकरार रहा. हालांकि, कलेक्शन में गिरावट तो दर्ज की गई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने 12वें दिन भारत में 11 बजे तक 9.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 11वें दिन के मुकाबले 12वें दिन ‘जेलर 2’ की कमाई 63.2 फीसदी की गिरावट आई. हालांकि,अब फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 408.15 करोड़ तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

दिलचस्प बात यह है कि कमाई के इस नए आंकड़े के साथ ही ‘जेलर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने घरेलू और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ही पिछली सुपरहिट फिल्मों ‘2.0’ और ‘जेलर’ के साथ-साथ थलापति विजय की ‘लियो’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘जेलर 2’ ने पहले हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 334.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था. फिल्म को दशहरा से ठीक पहले रिलीज होने का बड़ा फायदा मिला, जिससे इसने लंबे फेस्टिव वीकेंड का पूरा फायदा उठाया और बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

त्यौहारों का खुमार उतरने के बाद भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी और दूसरे वीकेंड पर भी इसका दबदबा कायम रहा. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 14.50 करोड़, शनिवार को 24.15 करोड़ और रविवार को 25.70 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया. घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में ‘जेलर 2’ का डंका बज रहा है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

वर्ल्डवाइड ‘जेलर 2’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का तमगा अपने नाम कर लिया है. 12 दिनों में दुनियाभर में यह अब तक 733.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ऐसा माना जा रहा है कि आखिर तक यह मूवी 800 से 900 करोड़ तक की कमाई आसानी से कर लेगी. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

इस जबरदस्त सफलता के बीच रजनीकांत ने चार दशकों में पहली बार थिएटर में फैंस के साथ बैठकर ‘जेलर 2’ फिल्म देखी है. वह चेन्नई के एक सिनेमाघर पहुंचे और दर्शकों का रिएक्शन देखा. इस दौरान उनके साथ उनके पोते लिंगा, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार भी मौजूद थे. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

गौरतलब है कि ‘जेलर 2’ में रजनीकांत ने एक बार फिर टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन का आइकॉनिक किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन, मीना, ऋत्विक और योगी बाबू भी अपने पुराने किरदारों में नजर आते हैं. वहीं, इस बार स्टारकास्ट को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए मेकर्स ने एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन की एंट्री कराई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment