Home Hollywoodटाइगर श्रॉफ़ से लेकर सलमान ख़ान तक, बॉलीवुड की इन हस्तियों पर हो चुका है हमला

टाइगर श्रॉफ़ से लेकर सलमान ख़ान तक, बॉलीवुड की इन हस्तियों पर हो चुका है हमला

by BollywoodNewsAndMovie


टाइगर श्रॉफ़

इमेज कैप्शन, टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ की कार पर मुंबई में रविवार शाम को अज्ञात हमलावरों ने फ़ायरिंग की. मुंबई पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें टाइगर श्रॉफ़ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं. उनके बाएं हाथ में गोली लगी है.

डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक़, “टाइगर श्रॉफ़ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है और वे घायल नहीं हुए हैं.”

हालांकि टाइगर श्रॉफ़ से मुलाक़ात के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “टाइगर श्रॉफ़ सुरक्षित बच गए. उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं, और यह घटना निंदनीय है. मैंने अभिनेता से मुलाक़ात की, उनसे बातचीत हुई. उनके बाएं हाथ पर गन पाउडर और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं.”

इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टियों ने राज्य की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री आम लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं.

एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने इसे ‘क़ानून व्यवस्था की पूरी नाकामी’ बताया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment