Home Hollywoodएआर रहमान ने माना- बीते आठ सालों में उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है, रामायण फ़िल्म में संगीत और धर्म पर भी बोले

एआर रहमान ने माना- बीते आठ सालों में उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है, रामायण फ़िल्म में संगीत और धर्म पर भी बोले

by BollywoodNewsAndMovie


एआर रहमान

कई बॉलीवुड फ़िल्मों में यादगार संगीत देने वाले ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने स्वीकार किया है कि ‘बीते आठ सालों में बॉलीवुड में उन्हें काम मिलना बंद होता गया.’

बीबीसी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में एआर रहमान ने अपने अब तक के संगीत सफ़र, बदलते सिनेमा, आगे की योजनाओं और समाज के मौजूदा माहौल पर खुलकर बात की.

नितेश तिवारी की आने वाली फ़िल्म ‘रामायण’ में उन्होंने एल्बम कम्पोज़ किया है. अलग धर्म से आने के बावजूद इस फ़िल्म के लिए म्यूज़िक कंपोज़ करने से जुड़े सवालों के भी उन्होंने जवाब दिए.

पिछले साल ‘छावा’ फ़िल्म आई थी जिसमें एआर रहमान ने संगीत दिया था. इस फ़िल्म को कई इतिहासकारों ने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाला और विभाजनकारी बताया था. फ़िल्म रिलीज़ के समय महाराष्ट्र के कुछ जगहों पर हिंसा भड़क गई थी.

एआर रहमान ने भी इस साक्षात्कार में माना कि छावा एक ‘बाँटने’ वाली फ़िल्म थी.



Source link

You may also like

Leave a Comment