Home Hollywoodtop 10 hollywood horror movies hindi dubbed ott netflix prime video hotstar

top 10 hollywood horror movies hindi dubbed ott netflix prime video hotstar

by BollywoodNewsAndMovie


हॉरर फिल्में अगर आपको पसंद हैं तो यहां हम बता रहे हैं उन फिल्मों के बारे में जो इतनी डरावनी हैं कि देखकर आप कई रात सो नहीं पाएंगे. ये हॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में हैं. फिल्मों के नाम के साथ आप ये भी जानिए कि इन्हें आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

1. द कॉन्जुरिंग (The Conjuring)- इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसे देखते वक्त आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसमें पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लॉरेन वॉरेन एक परिवार को भूतिया ताकतों से बचाने की कोशिश करते हैं.

Horror Movies on OTT: हॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में जिन्हें देखकर कई रात सो नहीं पाएंगे, ओटीटी पर हो रही हैं स्ट्रीम

2. द रिंग (The Ring)- इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें हॉरर के साथ सस्पेंस भी ऐसा कि आप देखते वक्त पलकें भी नहीं झपका पाएंगे. इसमें एक वीडियो टेप की कहानी है जिसे देखने के बाद लोग सात दिनों में रहस्यमयी तरीके से मर जाते हैं.  

3. इट (It)- इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये फिल्म स्टीफन किंग की किताब पर आधारित है. इसमें एक डरावने जोकर “पेनीवाइज़” की कहानी दिखाई गई है जो बच्चों को मारता है. बच्चों का एक ग्रुप हिम्मत से इसका मुकाबला करता है.

4. द इविल डेड (The Evil Dead)- खून-खराबे से भरपूर इस हॉरर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें पांच दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो जंगल में छुट्टियाँ मनाने जाते हैं. यहां इन पाचों को एक रहस्यमयी किताब और एक टेप मिलता है. टेप चलाने पर उसमें जादुई शब्द होते हैं, जो बुरी आत्माओं को जगा देते हैं. ये आत्माएं एक-एक कर दोस्तों पर हमला करती हैं. इसमे कुछ लोग पागल हो जाते हैं और कुछ मर जाते हैं. एक शख्स बचता है तो आत्माओं से लड़ता है और किताब जलाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है. 

Horror Movies on OTT: हॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में जिन्हें देखकर कई रात सो नहीं पाएंगे, ओटीटी पर हो रही हैं स्ट्रीम

5. हैलोवीन (Halloween)- इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इस फिल्म से ही स्लैशर हॉरर की शुरुआत हुई. इसमें माइकल मायर्स की कहानी है जो 6 साल की उम्र में अपनी बहन को मार देता है. 15 साल बाद वह पागलखाने से भागकर हैडन्फील्ड लौटता है. हैलोवीन की रात लोगों पर हमला करता है और आतंक मचाता है.

 

6. पोल्टरगाइस्ट (Poltergeist)- फैमिली ड्रामा वाले इस हॉरर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें एक परिवार की कहानी है जो अपनी बेटी को अलौकिक ताकतों से बचाने की जद्दोजहद करता है.

Horror Movies on OTT: हॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में जिन्हें देखकर कई रात सो नहीं पाएंगे, ओटीटी पर हो रही हैं स्ट्रीम

7. द हिल्स हैव आइज़ (The Hills Have Eyes) – इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार  पर देख सकते हैं. इसमें एक फैमिली की कहानी है जो छुट्टियों के लिए रेगिस्तान से गुजरते हैं. यहां गाड़ी खराब हो जाती है, और वे वहाँ फंस जाते हैं.इसके बाद उन पर नरभक्षी (आदमखोर) म्यूटेंट्स हमला करते हैं. परिवार के कुछ सदस्य हिम्मत से उनका मुकाबला करते हैं और बचने की कोशिश करते हैं. अंत में कुछ लोग जिंदा बचते हैं, लेकिन खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता.

8. द एक्सॉर्सिज्म ऑफ एमिली रोज़ (The Exorcism of Emily Rose)- इस फिल्म की गिनती दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में होती है.  इसे आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं. ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और ये हॉरर और लीगल ड्रामा का कोम्बो भी है. इसमें एमिली रोज़ की कहानी दिखाई गई है जिस पर बुरी आत्मा का साया हो जाता है. उसका परिवार एक पादरी से उसका एक्सॉर्सिज्म (भूत भगाने की रस्म) करवाता है. इस दौरान एमिली की मौत हो जाती है. इसके बाद कोर्ट में केस चलता है, जहाँ पादरी पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगता है. कहानी दो हिस्सों में चलती है—एमिली के डरावने अनुभव और कोर्ट की बहस, जो यह सवाल उठाती है कि क्या सच में आत्मा थी या बीमारी.

Horror Movies on OTT: हॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में जिन्हें देखकर कई रात सो नहीं पाएंगे, ओटीटी पर हो रही हैं स्ट्रीम

9. कल्ट ऑफ चकी (Cult of Chucky) – इस डरावनी फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें खतरनाक गुड़िया चकी फिर से आतंक मचाती है. 

10. एनाबेल (Annabelle)- कॉन्जुरिंग यूनिवर्स की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसमें एक भूतिया गुड़िया एक कपल की जिंदगी में कहर बरपाती है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment