टेलीविजन की दुनिया में अमिट छाप
सुसान सेंट जेम्स का करियर दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 1971 से 1977 तक प्रसारित हुई सीरीज ‘मैकमिलन एंड वाइफ’ में रॉक हडसन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा, 1984 से 1989 तक चले हिट सिटकॉम ‘कैट एंड एली’ में जैन कुर्टिन के साथ उनकी मुख्य भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
परिवार और निजी जीवन
अभिनेत्री के परिवार ने उन्हें एक दयालु और मददगार इंसान के रूप में याद किया है। परिवार ने साझा किया कि 2004 में अपने सबसे छोटे बेटे टेडी को एक विमान दुर्घटना में खोने के बाद भी सुसान ने अविश्वसनीय साहस का परिचय दिया था और पूरे परिवार को मजबूती से संभाला था। सुसान अपने पीछे अपने पति डिक एबेरसोल, चार बच्चों- सनशाइन, हार्मनी, चार्ली और विली, सात पोते-पोती और अपनी बहन मैरी मर्सिडीज को छोड़ गई हैं। उनके साथ उनका सर्विस डॉग ‘लोला’ भी था, जिससे उनका गहरा लगाव था। उनके निधन से टेलीविजन के एक सुनहरे दौर का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए विदा हो गया है।
