Home HollywoodChhaava से भी जबरदस्त हैं ये हॉलीवुड की हिस्ट्री फिल्में! देखें पूरी लिस्ट

Chhaava से भी जबरदस्त हैं ये हॉलीवुड की हिस्ट्री फिल्में! देखें पूरी लिस्ट

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड में इन दिनों छावा फिल्म (Chhaava Movie) की धूम देखने को मिल रही है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को …और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा को सराहना मिल रही है। मध्य प्रदेश और गोवा में फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान भी किया जा चुका है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इवेंट में कहा कि इन दिनों छावा की धूम देखने को मिल रही है। मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म को देखने में सिनेमा लवर्स खास रुचि दिखा रहे हैं। आज बात हॉलीवुड की बेहतरीन हिस्ट्री बेस्ड फिल्मों की कर रहे हैं, जिनका नाम बेस्ट ऐतिहासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है।

12 इयर्स ए स्लेव (2013)

हॉलीवुड की यह फिल्म सच्ची घटना को दिखाने का काम करती है। 12 इयर्स ए स्लेव (12 Years a Slave) साल 2013 में आई और इसमें सोलोमन नॉर्थअप के जीवन की घटनाओं को दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म ने ऑस्कर में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार जीता था। कलाकारों की बात करें तो इसमें माइकल फैसबेंडर, बेनेडिक्ट कंबरबैच, पॉल डानो और चिवेटेल इजीओफोर को अहम भूमिकाओं में देखा गया। इसका निर्देशन स्टीव मैकक्वीन ने किया है और उनके काम को सराहा भी गया है।

Photo Credit- IMDB

शिंडलर्स लिस्ट (1993)

डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म शिंडलर्स लिस्ट का नाम भी बेस्ट हिस्ट्री फिल्मों में शामिल किया जाता है। इसमें नाजी शासन के दौरान एक जर्मन उद्योगपति ओस्कर शिंडलर की कहानी को दिखाया गया है, जिसने सैकड़ों यहूदी मजदूरों की जान बचाने का काम किया है। बता दें कि यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है, लेकिन इसमें ऐतिहासिक महत्व को शानदार ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में लियाम नीसन, बेन किंग्सले, राल्फ फिएनेस जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें- आवाज में भी छाया स्टारडम…जब हॉलीवुड फिल्मों में डबिंग कर छाए बॉलीवुड सितारे, हुई मोटी कमाई

ब्रेवहार्ट (1995)

निर्देशक मेल गिब्सन की ब्रेवहार्ट की कहानी स्कॉटिश योद्धा विलियम वॉलेस पर आधारित है, जिसने इंग्लैंड के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इस मूवी को शानदार सिनेमैटोग्राफी, एक्शन सीन्स और प्रेरणादायक कहानी के लिए ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर समेत पांच पुरस्कार मिले थे। इसमें मेल गिब्सन, पैट्रिक मैक्गूहान, कैथरीन मैककॉर्मैक जैसे स्टार्स को लीड रोल में देखा गया।

Photo Credit- IMDB

ग्लेडिएटर (2000)

रिडले स्कॉट की निर्देशित ग्लेडिएटर फिल्म को भी हॉलीवुड की बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। प्राचीन रोम पर आधारित यह मूवी एक जनरल मैक्सिमस की कहानी को बताती है, जिसे धोखे से गुलाम बना दिया जाता है, लेकिन वह ग्लेडिएटर बनकर अपना बदला लेने की कसम खाता है। रसेल क्रो की दमदार परफॉर्मेंस को फिल्म में सराहना मिली है। इसके अलावा, मूवी में जोकिन फीनिक्स और कोनी नीलसन ने भी काम किया है।

द लास्ट ऑफ द मोहिकन्स (1992)

माइकल मैन की निर्देशित द लास्ट ऑफ द मोहिकन्स फ्रांसीसी और भारतीय युद्धों के दौरान की कहानी को बताती है। इसमें मुख्य तौर पर कर्नल एडमंड मुनरो की बेटियों और ऐलिस की कहानी को दिखाया गया है।  पृष्ठभूमि में सेट है और मूल अमेरिकी जनजाति ‘मोहिकन्स’ की कहानी को दिखाती है। फिल्म में डैनियल डे-लुइस का अभिनय तारीफ के लायक है। 

अपोलो 13 (1995)

हॉलीवुड की बेस्ट हिस्ट्री फिल्मों का जिक्र होगा तो अपोलो 13 का नाम जरूर लिया जाएगा। बता दें कि यह मूवी नासा के अपोलो 13 मिशन की घटना पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि अंतरिक्ष यात्रियों को तकनीकी खराबी के कारण किस तरह से संघर्ष करना पड़ता है। डायरेक्टर रॉन हॉवर्ड की इस फिल्म में टॉम हैंक्स, केविन बेकन और बिल पैक्सटन के काम को सराहा गया है।

सेविंग प्राइवेट रयान (1998)

साल 1998 में आई यह हॉलीवुड फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सेविंग प्राइवेट रयान (Saving Private Ryan) में दिखाए गए युद्ध दृश्य ध्यान आकर्षित करते हैं। इस फिल्म में टॉम हैंक्स, मैट डेमन, टॉम साइजमोर जैसे कलाकार थे। वहीं, फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था।

ये भी पढ़ें- Horror Film: खौफनाक फिल्म के आगे कुछ नहीं Pushpa 2! बजट से 45 गुना ज्यादा की कमाई, खूनी खेल से दहल जाएगा दिल



Source link

You may also like

Leave a Comment