Home Bigg Boss 20Fight Between Yung And Gullu In Bigg Boss 20 Users Ask To Out The Guilty From Show – Entertainment News: Amar Ujala

Fight Between Yung And Gullu In Bigg Boss 20 Users Ask To Out The Guilty From Show – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार चर्चा में है। इसमें आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जो चर्चा में आ जाता है। ताजा मामला गुल्लू और यंग डीएसए की लड़ाई का है। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। घर में खूब हंगामा मचा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है।





Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show

बिग बॉस 20
– फोटो : सोशल मीडिया


क्यों हुआ विवाद

  • बताया जाता है कि एक टास्क के दौरान यंग और गुल्लू के बीच विवाद हुआ।
  • टास्क में हर प्रतिभागी को एक बोर्ड के अंदर फिट होना था। 
  • जो प्रतिभागी बाहर रह जाता, वह टास्क से बाहर हो जाता। 
  • एक वीडियो में स्काउट, गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए दिख रहे हैं। 
  • इस पर यंग ने कहा, ‘बेल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है।’


Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show

बिग बॉस 20
– फोटो : सोशल मीडिया


यंग और गुल्लू से हुई भिड़ंत?

इसके बाद यंग और गुल्लू में बहस हुई। यंग ने गुल्लू से कहा कि आपके जैसे बहुत से केलों को हम लोगों ने खा के छोड़ दिया। इसके बाद गुल्लू कहते हैं कि तेरे सर पे ये जो झाड़ लटक रही है, वह हर थप्पड़ के साथ झड़ सकती है, मगर दिक्कत ये है कि यहां कुछ हो नहीं सकता। इस पर यंग कहते हैं तुम्हारा एक थप्पड़ पड़ने से पहले तुम्हारे ऊपर ऐसी बरसात होगी ना कि तुम 10 बार सोचोगे।

घर में मचा हंगामा

इसके बाद यंग और गुल्लू में धक्का-मुक्की होने लगती है। दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाते हैं। इस बीच घर के बाकी लोग दोनों को छुड़ाने के लिए आगे आते हैं। घर में खूब चीख-पुकार होती है। पूरे घर में हंगामा मच जाता है।

 


Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show

बिग बॉस 20
– फोटो : सोशल मीडिया


यूजर्स ने की गुल्लू को बाहर करने की मांग

इस विवाद पर एक यूजर ने कहा, ‘बिग बॉस के घर में शारीरिक हिंसा की कोई जगह नहीं है! अगर गुल्लू ने हद पार की है तो उसे शो से बाहर निकाल देना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘प्रोमो में साफ दिख रहा है कि गुल्लू जानबूझकर यंग को उकसा रहा है और फिर उस पर हाथ उठा रहा है। दर्शक चाहते हैं कि गुल्लू को शो से बाहर निकाला जाए।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘एक बार फिर गुल्लू ने ही सबसे पहले शारीरिक हिंसा की और दूसरे कंटेस्टेंट को धक्का दिया, ठीक वैसे ही जैसे उसने नकुल के साथ किया था। फिर भी बिग बॉस उसके खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं?’

 


Fight Between Yung and Gullu in Bigg Boss 20 Users ask to out the guilty from show

नकुल ढुल
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality


गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुई थी हाथापाई?

इससे पहले गुल्लू की नकुल से लड़ाई हुई थी। काजी ने मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूका था। इसके बाद जब स्काउट अकेले थे, तो नकुल ने जाकर उनसे कहा कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने गए।

जब स्काउट ने काजी से इस बारे में पूछा, तो काजी ने कहा कि मैं मजाक कर रहा हूं। मगर नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी ने गुल्लू से कहा कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा। इसके बाद गुल्लू ने नकुल से कहा कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल ने कहा कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल, गुल्लू से भिड़ जाते हैं। हाथापाई के बाद नकुल को घर से बाहर कर दिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by BBTak Official (@bbtakofficial)






Source link

You may also like

Leave a Comment