Home Box Office426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है ‘जेलर 2’, जानें 15वें दिन का कलेक्शन

426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है ‘जेलर 2’, जानें 15वें दिन का कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गई है. इसने वर्ल्डवाइड 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि इंडिया में भी 400 करोड़ के पार पहुंच गई है लेकिन फिर भी इसका प्रॉफिट 21% ही पहुंच पाया है. 

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है लेकिन कमाई के लिहाज से ये खास प्रॉफिट नहीं कमा पाई है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने 15 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है.

‘जेलर 2’ का डे-15 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने पहले दिन 59.70 करोड़ का बिजनेस किया. 
– जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते 334.35 करोड़ की कमाई की. 
– इसके बाद इसने 9वें दिन 14.50 करोड़, 10वें दिन 24.15 करोड़, 11वें दिन 25.70 करोड़, 12वें दिन 9.45 करोड़, 13वें दिन 8.30 करोड़ और 14वें दिन 6.55 करोड़ का बिजनेस किया.

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 15 3.38 करोड़ (रात 8.30 बजे तक) 13.7%
टोटल कलेक्शन 426.38 करोड़  

यह भी पढ़ें: प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

‘जेलर 2’ 750 करोड़ के पार

इसके साथ ही ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी कमाल का प्रदर्शन किया है और अब 15 दिनों के कलेक्शन के बाद इसकी कमाई का दुनियाभर का आंकड़ा करीब 800 करोड़ पहुंच गया है. 14 दिनों में फिल्म ने 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 755.50 करोड़ और ओवरसीज में 260.50 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘जेलर 2’ ने कितने प्रतिशत प्रॉफिट कमाया?

वहीं, अगर ‘जेलर 2’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो इसका इंडिया नेट कलेक्शन 426.38 करोड़ हो चुका है जबकि कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 350 करोड़ है तो इस लिहाज से इसने 21.71% प्रॉफिट भी कमा लिया है. खैर इसके फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.

बहरहाल, अगर ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो इसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं. इसमें उनके साथ विद्या बालन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. आपको बता दें कि ये 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है.



Source link

You may also like

Leave a Comment