रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने 15 दिनों में ही रेकॉर्ड के नाम पर खूब झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और ये देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वहीं ‘दृश्यम 3’ ने भी साल की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। हालांकि, गुरुवार को आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ आगे निकल गई।

‘जेलर 2’ फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां ‘जेलर’ का एंड हुआ था। फिल्म में रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में हैं जो खून-खराबे भरी अपनी पिछली जिंदगी से अलग शांति में जीना चाहते हैं। पत्नी विजया (राम्या कृष्णन), बहू श्वेता (मिर्ना) और पोते रित्विक के साथ वो एक गुमनाम और आम जीवन जी रहा होता है लेकिन अतीत के हिसाब-किताब और बदले की आग उसे तब दोबारा उसी मार-धाड़, हिंसा और अपराध की दुनिया में खींच लाते हैं।
‘जेलर 2’ ने कितनी कमाई की
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने 15वें दिन गुरुवार को ₹5.90Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹429.55Cr की कमाई की है। मजेदार ये है कि फिल्म विदेशों में भी धाकड़ कमाई कर रही है। 15वें दिन इस फिल्म ने विदेशों में करीब ₹2.00 Cr की कमाई की है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक करीब ₹766.65 Cr की कमाई कर चुकी है।
‘दृश्यम 3’ की 28वें दिन की कमाई कितनी
वहीं करीब 28 दिनों से सिनेमाघरों में राज कर रही फिल्म ‘दृश्यम 3’ की बात करें तो अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में खूब धुआं उड़ाया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म में इसमें अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी हैं। इस फिल्म की कहानी भी वहीं से आगे बढ़ती है जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। समीर (सैम) जो अब इस दुनिया में नहीं है, उके माता-पिता मीरा देशमुख (तब्बू) और महेश देशमुख (रजत कपूर) अभी भी न्याय और अपने बेटे की मौत का बदला चाहते हैं। इसी के साथ अजय देवगन यानी विजय सलगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से नए तिकड़म और नई गुत्थियां जोड़ रहा। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है।
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 28वें दिन करीब 90 लाख रुपये की कमाई की है और इसी के साथ देसी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ₹373.00Cr कमाई कर चुकी है। वहीं विदेशों में भी इस फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है जो करीब ₹132.05 Cr रही। इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड अब तक ₹578.77 Cr की कमाई कर डाली है।
‘उड़ता तीर’ ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन
इसी के साथ पाकिस्तानी जासूस की कहानी बताती आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने भी ट्रेलर से खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म ने सातवें दिन ₹2.25Cr करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, गुरुवार को ये कलेक्शन ‘दृश्यम 3’ से अधिक रही है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर ₹30.90Cr की कमाई की और वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक ₹45.86 Cr के करीब कमाई कर चुकी है। हालांकि, फिल्म अभी अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पाई है जो करीब 65 करोड़ के आसापस बताई जा रही है।

