3
Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
31 अक्टूबर की दोपहर तक फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से कमाई 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। फिल्म की घरेलू एडवांस बुकिंग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार को भारत में फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या बढ़कर करीब 2,500 हो गई। 31 अक्टूबर की दोपहर तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 16.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इस दौरान तीन लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।
