Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : अरिशफा खान के बिगड़े बोल, आम्रपाली दुबे को कहा- बच्चे बेचने वाली, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 : अरिशफा खान के बिगड़े बोल, आम्रपाली दुबे को कहा- बच्चे बेचने वाली, Tv Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 के सोमवार के एपिसोड में काफी हंगामा हुआ है। खासकर आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच खूब बहस हुई और इस दौरान अरिशफा ने कुछ ऐसा बोल दिया जिस पर काफी बवाल हुआ।

बिग बॉस 20 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में हंगामे भी बढ़ते जा रहे हैं। अब सोमवार के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ और इस दौरान आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच लड़ाई हो गई। लेकिन बाद में ये मामला इतना बढ़ गया कि अरिशफा ने आम्रपाली को कुछ ऐसा बोल दिया कि ना सिर्फ आम्रपाली बल्कि यंग डीएसए ने भी उनकी क्लास लगा दी।

हुआ क्या सोमवार के एपिसोड में

दरअसल, शो में चेन स्टाइल नॉमिनेशन टास्क चलता है जहां एक कंटेस्टेंट दूसरे को नॉमिनेट करता है और फिर जो नॉमिनेट होता है वो आगे दूसरे को नॉमिनेट करता है। अब बिग बॉस फिर कंटेस्टेंट को बोलते हैं कि वो आगे किसी और को नॉमिनेट करेंगे या फिर चेन एंड करेंगे तो ऐसे करके शुरुआत होती है माही विज से। माही, आम्रपाली दुबे को नॉमिनेट करती हैं।

अरिशफा ने क्या कहा आम्रपाली को

आम्रपाली फिर अरिशफा खान को नॉमिनेट करती हैं। अरिशफा इससे काफी गुस्से में आ जाती हैं और वह बोलती हैं कि अम्मा पाली, बच्चे बेचने वाली। आम्रपाली इस पर काफी भड़क जाती रहैं। वह भी उन्हें उनकी छोटी सोच के लिए सुनाती हैं।

यंग ने दिया आम्रपाली का साथ

दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के बाद जब अरिशफा आती हैं तो यंग बोलते हैं कि एक बात बोलूं बुरा ना माना तो। देखो जो तुमने बोला वो गलत था। जब अरिशफा अपनी गलती नहीं मानती हैं तो फिर यंग अरिशफा की क्लास लगा देते हैं। वह उनसे खूब झगड़ते हैं और बोलते हैं कि जिनके साथ बैठती है न उनसे पूछो कि आम्रपाली बच्चे बेचने वाली का मतलब क्या है।

वहीं आम्रपाली फिर बोलती हैं कि मोबाइन फोन की स्क्रीन से बाहर आए नहीं और इनको लगता है कि इनसे हमें फुटेज मिलती है।

नॉमिनेशन टास्क में क्या हुआ

वहीं आगे के एपिसोड में अरिशफा फिर स्काउट को नॉमिनेट करती हैं। इसके बाद स्काउट और अरिशफा के बीच बहस हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को बहुत सुनाते हैं।फिर स्काउट, उदिति सिंह को नॉमिनेट करते हैं।

उदिति से फिर पूछा जाता है कि क्या वह इस चेन को यहीं रोकेंगी या किसी और को भी नॉमिनेट करेंगी तो उदिति फिर मनीष को नॉमिनेट कर देती हैं। इसके बाद मनीष से भी बिग बॉस पूछते हैं कि वह चेन को आगे कंटीन्यू करेंगे या यहीं रोक देंगे तो मनीष चेन को वहीं रोक देते हैं और गुल्लू, कनिका, यंग, काजी तौकीर को बचा लेते हैं।





Source link

You may also like

Leave a Comment