‘बिग बॉस 20’ में जहां बीती रात आम्रपाली दुबे और यंग ने अरिश्फा की बातों का तगड़ा जवाब दिया और घर के कुछ सदस्य नॉमिनेट हुए, वहीं अब घरवालों को उनके घर से संदेश मिले हैं।

अरिश्फा सफाई देती हैं । यंग काजी से कहते हैं- ये बच्चा बेचने वाली मत बोलो ये अच्छा नहीं लगता है। काजी इन बातों का मजाक उड़ाते हुए गाते हैं- अम्मा देख हां देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए। काजी कहते हैं- ये सब मजाक है इतना सीरियली मत लो, ये सब में कोई बच्चा बेचने वाली बात थोड़े न है।लव
अरिश्फा बोलीं- इनडायरेक्टली मेरी हाइट मेरी पढ़ाई पर कॉमेंट करते हैं
लव अरिश्फा से कहती हैं- ये जो तूने बच्चे बेचने वाली कहा उससे दिक्कत है। इसपर अरिश्फा ने कहा कि जब ये लोग हील्स, 4 ईंच, हॉर्लिक्स ये सब कहते हैं तब कोई क्यों नहीं बोलता, ये लोग तो इनडायरेक्टली मेरी हाइट मेरी पढ़ाई पर कॉमेंट करते हैं।
आम्रपाली बोलीं- ये डेढ़ फुटिया मुझे क्या फुटेज देगी
आम्रपाली कहती हैं, ‘ऐसा लग रहा है कि किसी ने इसको बाहर से ये सिखाकर भेजा है कि बिना किसी बात के बस लड़ाई करो या फिर लड़ना ही इसका स्वभाव है। मैं 71 mm पर दिख चुकी हूं, 65 फिल्में कर चुकी हूं लेकिन मैं उस गुरूर में नहीं रहती कि मैंने ये किया। ये कहती है कि मुझे इससे फुटेज मिलता है, मुझे इसकी जरूरत नहीं, ये डेढ़ फुटिया मुझे क्या फुटेज देगी। इसे कुछ नॉलेज वाली चीजें देखनी चाहिए, डिस्कवरी देखना चाहिए, कुछ न्यूज पढ़ना चाहिए, इसे ये सब समझने की जरूरत है।’
‘मुझे इस उम्र में सिर्फ मदरहुड आता है’
आम्रपाली कह रही हैं, ‘मुझे इस उम्र में सिर्फ मदरहुड आता है, चाहे यंग हो या तू हो। मैं उस ऐज पर हूं कि मुझे बस सबमें बच्चा ही दिखता है। वही अरिश्फा लेडीज़ वॉशरूम में यंग के टॉयलेट जाने पर सवाल उठाती हैं। वहीं आम्रपाली इस बात पर उन्हें काटती हैं। अब आम्रपाली अरिश्फा को वॉशरूम में आधे घंटे बिताने को लेकर उठाती हैं तो वो कहती हैं- मैं आधे घंटे नहीं रहती, 15-20 मिनट रहती हूं बस। वहीं घर के मेल मेंबर्स हंस पड़ते हैं और कहते हैं- पूरा देश देख रहा है।
स्काउट लव के साथ वर्कआउट वाली जगह पर
इसके बाद एक बार फिर से स्काउट लव के साथ वर्कआउट वाली जगह पर दिख रहे हैं जिन्हें देखकर यंग नाराज हो जाते हैं। आम्रपाली और यंग मिलकर स्काउट के इस एटिट्यूड पर बातें करते हैं।

