Biharsharif News: बिहारशरीफ के सुभाष पार्क में ठंड के मौसम में मुफ्त प्रवेश का समय सुबह आठ बजे से घटाकर सात बजे कर दिया गया है। इससे मॉर्निंग वॉक, योग और व्यायाम करने वाले शहरवासियों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने सुबह छह से नौ बजे तक मुफ्त प्रवेश की मांग की है। वन विभाग के अधिकारी ने मांग को वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है।
Biharsharif News: सुभाष पार्क में 7 बजे के बाद फ्री एंट्री बंद, मॉर्निंग वॉक वाले शहरवासियों ने जताया विरोध सूरज निकले तो घर से निकलें, पार्क पहुंचे तो गेट बंद! ठंड में मुफ्त प्रवेश का समय घटाया, मॉर्निंग वॉक करने वालों में नाराजगी सुबह आठ बजे की जगह सात बजे तक ही मुफ्त प्रवेश, नौ बजे तक छूट की मांग सेहत बनाने पहुंचे लोग लौटे बैरंग, सुभाष पार्क के गेट पर लगी रोक मॉर्निंग वॉक और योग करने वालों की बढ़ी परेशानी, वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचेगी लोगों की मांग फोटो : सुभाष पार्क : शहर के सुभाष पार्क के पास मंगलवार को सुबह सात बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलने पर गेट के पास खड़े शहरवासी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता।
मुफ्त प्रवेश का समय घटने से परेशानी
ठंड के मौसम में सुबह देर से उजाला होता है। लेकिन, शहर के सुभाष पार्क में मुफ्त प्रवेश का समय एक घंटा घटा दिया गया है। पहले सुबह आठ बजे तक मुफ्त प्रवेश मिलता था। अब सुबह सात बजे तक ही कर दिया गया है। मंगलवार को सात बजे के बाद पार्क में प्रवेश नहीं मिलने पर गेट के बाहर खड़े शहरवासियों ने नाराजगी जतायी। मॉर्निंग वॉक, योग और व्यायाम करने वालों ने सुबह नौ बजे तक मुफ्त प्रवेश देने की मांग की है।
सूर्योदय के बाद निकलना चाहते हैं लोग
शहरवासी राकेश कुमार, सुजीत कुमार, नीरज कुमार, अच्युतानंद पांडेय और शिशुपाल कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि सुभाष पार्क का निर्माण शहरवासियों को स्वास्थ्य लाभ और मनोरंजन की सुविधा देने के उद्देश्य से किया गया है। यहां सुबह बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं टहलने, योग और व्यायाम करने पहुंचते हैं। कई लोग वर्षों से नियमित रूप से पार्क में स्वास्थ्य लाभ लेते रहे हैं। पहले सुबह आठ बजे तक मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था थी। ठंड शुरू होते ही इसे घटाकर सात बजे तक कर दिया गया है।
मौसम के अनुसार समय तय करने की मांग
सूर्योदय के बाद ही घर से निकलना चाहते हैं लोग : शहरवासियों का कहना है कि इन दिनों सूर्योदय करीब छह बजे होता है। सुबह अंधेरा रहने के कारण सुरक्षा की चिंता से लोग जल्दी घर से नहीं निकलना चाहते हैं। शहर में पहले चेन स्नेचिंग और मोबाइल छिनतई की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में लोग सूर्योदय के बाद ही घर से निकलना सुरक्षित समझते हैं। पार्क पहुंचने में भी कुछ समय लग जाता है। इसके बाद योग, व्यायाम और मॉर्निंग वॉक के लिए बहुत कम समय बचता है। सात बजे मुफ्त प्रवेश बंद होने से नियमित रूप से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी जानकारी
मौसम के अनुसार समय तय करने की मांग : लोगों ने कहा कि पार्क में प्रवेश का समय तय करते समय मौसम और शहरवासियों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए। गर्मी और ठंड में सूर्योदय के समय में अंतर होता है। ऐसे में ठंड के मौसम में मुफ्त प्रवेश की अवधि घटाने के बजाय बढ़ाई जानी चाहिए। शहरवासियों ने सुबह छह से नौ बजे तक मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोग बिना जल्दबाजी के मॉर्निंग वॉक और योग कर सकें।
वरीय अधिकारियों को दी जाएगी जानकारी : नालंदा वन प्रमंडल के रेंज ऑफिसर फॉरेस्ट (आरओएफ) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पार्क में विभागीय आदेश का अनुपालन किया जा रहा है। शहरवासियों की ओर से प्रवेश का समय बढ़ाने की मांग की गई है। इस मांग से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। विभाग की ओर से समय में बदलाव का निर्णय लिया जाता है तो इसकी जानकारी दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦सुभाष पार्क में पहले मुफ्त प्रवेश का समय क्या था?−
पहले सुबह आठ बजे तक मुफ्त प्रवेश मिलता था।
✦शहरवासी मुफ्त प्रवेश का समय बढ़ाकर कब तक करने की मांग कर रहे हैं?+
✦प्रवेश का समय बढ़ाने की मांग पर वन विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?+
