‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दरअसल, दोनों के बीच बर्तन धोने को लेकर बहस शुरू हुई जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई।
Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्टेड कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। ये शो लगातार दर्शकों के दिमाग पर कब्जा किए हुए हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का गेम और भी ज्यादा स्ट्रांग नजर आ रहा है। हालांकि, शो से अब तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। बीते दिनों घर के सभी कंटेस्टेंट्स के लिए उनके घर से मैसेज और तस्वीरें आई हैं, जिसे पाकर सभी काफी इमोशनल हो उठे। लेकिन इस मैसेज को पढ़ने वाला ही तय करेगा कि ये उस कंटेस्टेंट को मिले या नहीं। क्योंकि इसके लिए उसे अपनी एक लाइफ खोनी पड़ती है। हालांकि, ज्यादातर ने अपनी लाइफ देते हुए घरवालों को उनके परिवार से आए मैसेज दिए। इसी बीच अब घर में फिर से दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा है।
बर्तन धोने को लेकर घर में शुरू हुआ झगड़ा
‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दरअसल, दोनों के बीच बर्तन धोने को लेकर बहस शुरू हुई जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, घरवालों ने बीच में आकर उन्हें रोका और बात को बढ़ने नहीं दिया। स्काउट ने अपने हिस्से के बर्तन नहीं धोए, जिसके बाद काजी ने अकेले ही दोनों के हिस्से के बर्तन धो दिए। स्काउट, काजी से कहते हैं कि अगर आप रात को तीन दिन से धो रहे है तो तुझे रोज एक घंटा क्यों लग रहा है। इस पर काजी कहते हैं कि भाई मैं भी ढाई घंटा मैंने भी धोया। इस पर स्काउट कहते हैं कि कौन सा ढाई घंटा धोया है।
काजी के कैरेक्टर पर बोले स्काउट
इस पर काजी कहते हैं कि अगर तू रात की ड्यूटी सुबह करेगा तो ऐसा होगा ही होगा। इस पर स्काउट भड़कते हुए कहते हैं अगर मैं बिस्तर पर बैठ गया तो कोई मेरे से काम नहीं करा सकता। ऐसे में स्काउट ने काजी पर कमेंट करते हुए कैरेक्टर शब्द का यूज किया, जिसे सुनने के बाद वो भड़क जाते हैं। वो कहते हैं और कहते हैं औकात की क्या बात कर रहा है जापानी गुड़िया एक फूंक मारकर तेरे बाल स्ट्रेट कर दूंगा। ऐसी ही बातों के साथ दोनों का झगड़ा बढ़ता चला गया और धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू हो गई। लेकिन दोनों के बीच घरवालों ने आकर बात को संभाल लिया। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि इनका झगड़ा किस हद तक बढ़ता है।
घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन), मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। वहीं, इस वीक ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
