Home Box OfficeBox Office: ‘रामायण’ का बजा डंका, ‘जेलर 2’ का खेल हुआ खत्म, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- फ्राइडे कलेक्शन

Box Office: ‘रामायण’ का बजा डंका, ‘जेलर 2’ का खेल हुआ खत्म, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- फ्राइडे कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


 सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आ चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है.वहीं इस एपिक फिल्म के आते ही बाकी फिल्मों का हाल बुरा हो चुका है. ‘जेलर 2’ से लेकर ‘उड़ता तीर’ सहित सिनेमाघरों में पहले से मौजूद फिल्मों की कमाई पर काफी असर पड़ा है. चलिए यहां फ्राइडे, 6 नवंबर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं. 

‘रामायण’ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई? 
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग की थी. इसने भारत में 64.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन भी इसने दमदार परफॉर्म किया हालांकि इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 48.05 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई अब 112.90 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘जेलर 2’ ने चौथे फ्राइडे कितनी की कमाई? 
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई पर ‘रामायण’ की रिलीज का काफी असर पड़ा है. रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही इस फिल्म की कमाई चौपट हो गई है. चौथे फ्राइडे यानी 23वें दिन तो ‘जेलर 2’ लाखों में ही सिमट गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 60 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘जेलर 2’के 23 दिनों की कमाई अब 468.25 करोड़ रुपये हो गई है. 

उड़ता तीर ने तीसरे फ्राइडे कितना कमाया?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं तीसरे हफ्तें में एंट्री करते ही इसका बंटाधार हो गया है. बता दें कि उड़ता तीर ने पहले हफ्ते में 30.90 करोड़ कमाए थे. वहीं इसके दूसरे वीक की कमाई  15.50 करोड़ रुपये रही.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को महज 19 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 46.59 करोड़ रुपये हुई है. 

‘दृश्यम 3’ ने 5वें फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
शुक्रवार, 6 नवंबर को ‘दृश्यम 3’ ने भारत में लगभग 5 लाख रुपये की नेट कमाई की और देशभर के सिनेमाघरों में इसके 66 शो चले. 35वें दिन की तुलना में कमाई में कोई बदलाव नहीं आया इसमें न तो कोई बढ़ोतरी हुई और न ही कोई गिरावट. हालांकि, रोजाना के ये आंकड़े फिल्म के पहले हफ्ते के प्रदर्शन की तुलना में काफी कम हैं, लेकिन फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ रही है.  इसका घरेलू नेट कलेक्शन 379 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिससे दुनिया भर में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी ऊपर बना हुआ है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment