Home Box OfficeRamayana Box Office Collection Day 2 Cross 200 Crore Rupees Globally – Entertainment News: Amar Ujala

Ramayana Box Office Collection Day 2 Cross 200 Crore Rupees Globally – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। भारत में इसने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है।





Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally

रामायण
– फोटो : यूट्यूब


‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • दो दिनों के अंदर ‘रामायण: पार्ट 1’ वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। 
  • सैकनिल्क के अनुसार शुक्रवार को इस फिल्म ने भारत में 48.05 करोड़ रुपये (नेट) और विदेशों में 35 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की। 
  • इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 221.05 करोड़ रुपये (ग्रॉस) तक पहुंच गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Ramayana Movie Review: इमोशन नहीं यह वीएफएक्स वाली ‘रामायण’ है; रावण बनकर छाए यश, जानें कहां कमजोर पड़े रणबीर?


Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally

रामायण
– फोटो : सोशल मीडिया


‘रामायण: पार्ट 1’ ने बनाया रिकॉर्ड

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत ‘रामायण: पार्ट 1’ उन फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने रिलीज के दो दिनों के भीतर या उससे पहले ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सूची में ‘पठान’, ‘आरआरआर’, ‘पुष्पा 2’, ‘जेलर 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।


Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally

‘रामायण’
– फोटो : अमर उजाला


भारत में कितना हुआ कलेक्शन?

भारत में ‘रामायण: पार्ट 1’ की कमाई का बड़ा हिस्सा हिंदी मार्केट से आया है। केवल दूसरे दिन ही 19859 शोज से फिल्म ने 35.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। शुक्रवार को कन्नड़ वर्जन से 5.15 करोड़ रुपये, तेलुगु से 4.75 करोड़ रुपये, तमिल से 1.50 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन से 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दो दिनों के बाद ‘रामायण: पार्ट 1’ ने भारत में 134.80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए हैं, जबकि नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये रहा है।


Ramayana box office collection day 2 cross 200 crore rupees globally

‘रामायण’
– फोटो : अमर उजाला


मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर दिया ध्यान

‘रामायण: पार्ट 1’ के मेकर्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी काफी ध्यान दिया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे विदेशों में भारत के ‘इतिहास और सत्य’ के रूप में पेश किया है, जिसे वहां से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विदेशों में फिल्म की कमाई भारत में हुई कमाई के मुकबाले खराब नहीं है। दो दिनों में फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 86.25 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है, जो एक अच्छा संकेत है।




Source link

You may also like

Leave a Comment