Home Box Office2026 की अब तक की 3 बेहतरीन तमिल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 800 करोड़ से ज्यादा

2026 की अब तक की 3 बेहतरीन तमिल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 800 करोड़ से ज्यादा

by BollywoodNewsAndMovie


साल 2026 में तमिल सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई है. एक्शन एंटरटेनर से लेकर दमदार ड्रामा और अलग तरह की कहानियों तक, दर्शकों के देखने के लिए काफी कुछ है.

अगर आप भी इस साल की अच्छी तमिल फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 3 फिल्में अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की.

‘जेलर 2’ 
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में वो एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक खतरनाक क्रिमिनल संगठन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उनके परिवार के लिए खतरा बन जाता है. ऐसे में रिटायर्ड जेलर को दोबारा एक्शन में उतरना पड़ता है. 

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन भारत में 60 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया.  फिल्म का भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 547.65 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 468.25 करोड़ रुपये हो गया है. दुनियाभर की कमाई की बात करें तो ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 824.25 करोड़ रुपये हो चुका है. ये फिल्म 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

2026 की अब तक की 3 बेहतरीन तमिल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 800 करोड़ से ज्यादा

‘मंडाडी’ 
सूरी स्टारर फिल्म ‘मंडाडी’ तमिलनाडु के समुद्री तट पर होने वाली नाव रेसिंग की कहानी दिखाती है. इसमें एक मछुआरा कप्तान अपने अनुभव के दम पर छह लोगों की टीम को दूसरी टीमों के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार करता है. ये एक दिलचस्प स्पोर्ट्स ड्रामा है. सूरी की फिल्म ‘मंडाडी’ ने सैकनिल्क के मुताबिक, दुनियाभर में 136.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसकी IMDb रेटिंग 8.0 है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2026 की अब तक की 3 बेहतरीन तमिल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 800 करोड़ से ज्यादा

‘डीसी’
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी स्टारर ये फिल्म रेबेल देवदास और चंद्रा की कहानी है. दोनों जुनून, हिंसा और जिंदगी बचाने की जद्दोजहद के बीच फंस जाते हैं. फिल्म में एक्शन और क्राइम का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘डीसी’ ने दुनियाभर में 106.64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसे IMDb पर 10 में से 7.8 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म सोनी लिव पर देखने के लिए अवेलेबल है.

2026 की अब तक की 3 बेहतरीन तमिल फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक ने कमाए 800 करोड़ से ज्यादा



Source link

You may also like

Leave a Comment