Home Box Office‘बाजीगर’ से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक, शाहरुख की इन 11 फिल्मों ने दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

‘बाजीगर’ से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक, शाहरुख की इन 11 फिल्मों ने दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

by BollywoodNewsAndMovie


शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस किंग हैं. उनकी फिल्में जब रिलीज होती हैं तो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका करती हैं. शाहरुख की कई फिल्में दिवाली के मौके पर भी रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. हालांकि, अब कई सालों से दिवाली पर शाहरुख की फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं. 

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक आखिरी बार दिवाली पर शाहरुख की फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी. आइए नजर डालते हैं शाहरुख की उन फिल्मों पर जो दिवाली के मौके पर रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया.

बाजीगर (1993)
ये फिल्म 1993 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई. फिल्म में शाहरुख खान ग्रे रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और इस फिल्म ने शाहरुख को इंडस्ट्री में स्टैब्लिश किया. फिल्म में शिल्पा शेट्टी और काजोल भी नजर आईं. फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई की.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
ये फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई. फिल्म में शाहरुख खान, काजोल नजर आए. ये रोमांटिक जॉनर की फिल्म थी. फिल्म को बहुत पसंद किया गया. फिल्म ने 53.31 करोड़ की कमाई की और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई.

दिल तो पागल है (1997)
फिल्म को यश चोपड़ा ने बनाया. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर भी नजर आए. इस फिल्म को भी बहुत पसंद किया गया. फिल्म ने 34.97 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म सुपरहिट रही.

कुछ कुछ होता है (1998)
इस फिल्म को करण जौहर ने बनाया. ये भी रोमांटिक जॉनर की फिल्म थी. फिल्म में काजोल और रानी मुखर्जी भी नजर आईं. फिल्म के गानों से लेकर कहानी तक ने फैंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म ने 46.87 करोड़ की कमाई की. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी.

मोहब्बतें (2000)
इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, जुगल हंसराज, उदय चोपड़ा, जिम्मी शेरगिल, किम शर्मा, शमिता शेट्टी और प्रीति झंगियानी जैसे स्टार नजर आए. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने बनाया था. इस फिल्म ने 41.88 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही.

बाजीगर' से 'हैप्पी न्यू ईयर' तक, शाहरुख की इन 11 फिल्मों ने दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

वीर जारा (2004)
इस फिल्म में प्रीति जिंटा संग शाहरुख की जोड़ी जमी. इसमें शाहरुख ने भारतीय वायुसेना के पायलट वीर प्रताप सिंह और प्रीति ने पाकिस्तानी लड़की जारा का किरदार निभाया था. दोनों की लव स्टोरी देखने को मिली थी. फिल्म ने 41.86 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

बाजीगर' से 'हैप्पी न्यू ईयर' तक, शाहरुख की इन 11 फिल्मों ने दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

डॉन (2006)
फिल्म का जॉनर एक्शन थ्रिलर है. इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म ने 50.35 करोड़ कमाए.

ओम शांति ओम (2007)
इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया. फिल्म से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही. फिल्म ने 78.17 करोड़ का कलेक्शन किया.

रा.वन (2011)
इस फिल्म में करीना कपूर और शाहरुख खान नजर आए. फिल्म का जॉनर साई-फाई एक्शन था. फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अर्जुन रामपाल, रजनीकांत जैसे स्टार्स भी दिखे. फिल्म ने 114.29 करोड़ का बिजनेस किया.

जब तक है जान (2012)
ये रोमांस ड्रामा थी. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 56 मिनट है. ये यश चोपड़ा की लास्ट फिल्म थी. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आईं. इसके अलावा फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू कपूर जैसे स्टार्स भी दिखे. इस फिल्म ने 120.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया.

हैप्पी न्यू ईयर (2014)
इस फिल्म को भी फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का जॉनर एक्शन कॉमेडी था. फिल्म में दीपिका पादुकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म 203 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही.



Source link

You may also like

Leave a Comment