Home Box Office32 साल पुरानी फिल्म ने बिगाड़ा Ramayana का गणित! 4000 करोड़ की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली टक्कर

32 साल पुरानी फिल्म ने बिगाड़ा Ramayana का गणित! 4000 करोड़ की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली टक्कर

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में मौजूदा समय में फिल्म रामायणम् (Ramayana) का बोलबला देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर भी रणबीर कपूर की ये लेटेस्ट फिल्म अपना कमाल दिखा रही है। इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार की एक पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रामायणम् के सामने अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश की है। 

32 साल पहले आई 90 के दशक की इस कल्ट मूवी को हाल ही में थिएटर्स में दोबारा से री-रिलीज किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज में इसका प्रदर्शन कैसा रहा है। 

रामायणम् को किस फिल्म ने की दी टक्कर देने की कोशिश

इस लेख में सुपरस्टार अक्षय कुमार की जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, वह 90 के दशक में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहरा (Mohra) है, जिसे 6 नवंबर धनतेरस के खास मौके पर सिनेमाघरों में 4K वर्जन के साथ री-रिलीज किया गया। हालांकि, रामायणम् के कारण मोहरा को बहुत कम स्क्रीन्स प्रदर्शित होने के लिए मिले हैं। लेकिन जितनी भी स्क्रीन्स पर ये मूवी दिखाई जा रही हैं, वहां ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा। 

mohra

इसके अलावा रामायणम् के साथ मोहरा के कमर्शियल परफॉर्मेंस की तुलना की बात की जाए तो वह असंभव है। क्योंकि निर्देशक नीतेश तिवारी की पौराणिक मूवी ने अब तक रिलीज के तीन दिन के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 182 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। 

कल्ट क्लासिक फिल्म है मोहरा

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर राजीव राय के निर्देशन में बनी मोहरा बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरूद्दीन शाह और परेश रावल जैसे कई कलाकारों से सजी मोहरा 90 के दशक की उन चुनिंदा मूवीज में से एक है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। इतना ही नहीं 1994 में आई हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में भी मोहरा का नाम भी शामिल होता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment