‘सीन’ का वर्ड ऑफ माउथ काफी स्ट्रांग रहा, जिसका फायदा इसे पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। ऐसे में अब ‘सीन’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी आ चुके हैं।
Scene Box Office Collection Day 2: कॉलीवुड स्टार सूर्या आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सूर्या ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सूर्या की पिछली रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ ने भी दर्शकों का दिल जीता। इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। वहीं, एक बार फिर से सूर्या अपनी फिल्म ‘सीन’ में दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सूर्या काफी चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज होते ही छा गई है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। ‘सीन’ का वर्ड ऑफ माउथ काफी स्ट्रांग रहा, जिसका फायदा इसे पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। ऐसे में अब ‘सीन’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद इसके दूसरे दिन के आंकड़े भी आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।
दो दिनों में सूर्या की ‘सीन’ ने बंपर कमाई
सूर्या की ‘सीन’ का रिलीज के साथ ही ‘जेलर 2’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों से हुआ। इन दोनों ही फिल्मों की तबाही के बीच भी सूर्या की ‘सीन’ शानदार कमाई कर रही है। ‘सीन’ का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 19.15 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं, इसने दूसरी दिन भी शानदार कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीन’ ने शनिवार को 20.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 39.40 करोड़ रुपये हो गया है।
सूर्या की ‘सीन’ बनी उनके करियर की तीसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म (इंडिया नेट)
कोईमोई के अनुसार, सूर्या की फिल्म ‘सीन’ ने पहले ही दिन अपनी ही कई फिल्मों को मात देकर आगे निकल गई है। इसने ‘करुप्पु’, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है। ऐसे में ‘सीन’ बनी सूर्या के करियर की तीसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है। देखिए सूर्या की टॉप 5 बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में…
1. कंगुवा- 24 करोड़
2. रेट्रो- 19.25 करोड़
3. सीन- 19.15 करोड़
4. करुप्पु- 15.5 करोड़
5. विश्वनाथ एंड सन्स- 15.15 करोड़
‘सीन’ की कहानी है बेहद रहस्यमयी और रोमांचक
फिल्म ‘सीन’ की कहानी की बात करें तो इसमें सूर्या ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है, जिसे एक सुलझ चुके पुराने मामले को दोबारा खंगालना पड़ता है। जब उसका एक राज गलती से सबके सामने आ जाता है, तब उसे एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के पीछे भागना पड़ता है। फिल्म में नजरिया नाजिम और नसलेन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी एक्टिंग कहानी में जान डालता है।
