सितारों ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
दिवाली के इस उत्सव में बॉलीवुड के अन्य सितारे भी पीछे नहीं रहे। फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस पर्व की बधाई दी। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक विशेष संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह दिवाली प्यार, हंसी-खुशी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी हो।’
अभिनेत्रियों की बात करें तो शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इन सितारों के पोस्ट के जरिए पूरे सिनेमा जगत में दिवाली का उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है।
साउथ के सितारों का भी दिखा जलवा
दिवाली की चमक केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारों ने भी इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। सुपरस्टार रजनीकांत इस दौरान विशेष रूप से चर्चा में रहे, जिन्होंने दिवाली के इस पावन मौके पर अपने सैकड़ों प्रशंसकों से मुलाकात की। उनके इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके अलावा, ‘पुष्पा’ फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
