Home Hollywoodबॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ जो अचानक हो गए गायब, आमिर खान से है गहरा नाता

बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ जो अचानक हो गए गायब, आमिर खान से है गहरा नाता

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के 'रॉकस्टार' जो अचानक हो गए गायब, आमिर खान से है गहरा नाता
सत्तर के दशक में जब बॉलीवुड में धर्मेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेताओं का बोलबाला था, तब एक युवा कलाकार ने अपनी चॉकलेटी इमेज और गिटार बजाने के अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। यह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि तारिक खान थे। 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र, विजय अरोड़ा और जीनत अमान जैसे बड़े सितारों के होने के बावजूद तारिक ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और युवाओं के बीच ‘रॉकस्टार’ के रूप में मशहूर हो गए। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: Diwali 2026 पर सायरा बानो ने साझा की Dilip Kumar संग पुरानी यादें, बताई खास परंपरा)
तारिक खान का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। उनका जन्म 9 नवंबर 1951 को लखनऊ में हुआ था और उनका परिवार पहले से ही फिल्म जगत से जुड़ा था। मशहूर निर्माता-निर्देशक नासिर हुसैन उनके मामा थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि तारिक खान बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के चचेरे भाई हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘यादों की बारात’ फिल्म में आमिर खान ने बाल कलाकार के रूप में तारिक के किरदार ‘मोंटो’ के बचपन की भूमिका निभाई थी। (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने पहली बार दिखाया बेटे विहान का चेहरा, Diwali पर फैंस को दी सौगात)

सफलता के शिखर से गुमनामी तक का सफर

फिल्म ‘यादों की बारात’ के संगीत ने उस दौर में धूम मचा दी थी। आरडी बर्मन के संगीत और मजरूह सुल्तानपुरी के गीतों ने फिल्म को यादगार बना दिया। फिल्म के पांच प्रमुख गाने—’यादों की बारात निकली है’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, ‘आप के कमरे में कोई रहता है’ और ‘ओ मेरी सोनी मेरी तमन्ना’ आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इन गानों में तारिक का अंदाज और उनका गिटार बजाना दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

अपनी पहली बड़ी सफलता के बाद तारिक खान ने ‘जख्मी’ (1975) और ‘हम किसी से कम नहीं’ (1977) जैसी फिल्मों में काम किया। ‘हम किसी से कम नहीं’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था। उन्होंने ‘जमाने को दिखाना है’, ‘शौकीन’, ‘पसंद अपनी अपनी’ और ‘मंजिल मंजिल’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, समय के साथ उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पाई, जैसी करियर की शुरुआत में मिली थी।

फिल्मों में लगातार काम न मिलने और करियर में आ रही चुनौतियों के चलते तारिक खान ने अभिनय की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि काम की अनिश्चितता के कारण उन्होंने अपना पेशा बदलने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने कार्गो, कूरियर और ट्रैवल जैसे क्षेत्रों में काम करना शुरू कर दिया। उनकी आखिरी फिल्म ‘मेरा दामाद’ 1995 में रिलीज हुई थी। आज भले ही वे लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन सत्तर के दशक के उनके गानों और अभिनय की छाप आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment