Home Box OfficeRamayana BO Day 5 Live Updates: ‘रामायण’ 5वें दिन बनी तूफान, दोपहर 12.30 बजे तक 262 करोड़ के हो गई पार

Ramayana BO Day 5 Live Updates: ‘रामायण’ 5वें दिन बनी तूफान, दोपहर 12.30 बजे तक 262 करोड़ के हो गई पार

by BollywoodNewsAndMovie


नितेश तिवारी निर्देशित रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस एपिक फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दिवाली के त्योहार पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. अब यहां जान सकते हैं कि ये फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी अपने पहले मंडे को कितनी कमाई कर रही है. 

‘रामायण’ ने चार दिनों में कितना कर डाला कलेक्शन? 

  • बता दें कि रणबीर कपूर की  ‘रामायण’ ने 64.85 करोड़ से खाता खोला था. 
  • वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 48.05 करोड़ कमाए,
  • जबकि तीसरे दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने कमाई में तेजी दिखाते हुए 69.80 करोड़ रुपये कमाए. 
  • वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 56.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 238.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Ramayana Box Office Collection Day 5 Live Updates) 

‘रामायण’ को पांचवें दिन यानी मंडे को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने दोपहर 12.30 बजे तक 23.96 करोड़ कमा लिए हैं.

इसी के साथ इसका भारत में फिलहाल 5 दिनों का नेट कलेक्शन 262.81 करोड़ रुपये हो गया है.

जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 313.47 करोड़ पहुंच गई गै. 

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-5 23.96 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन) –
कुल कलेक्शन 262.81 करोड़  

नोट- ‘रामायण’ के 5वें दिन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे. 

‘रामायण’ ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई? 
‘रामायण’ की देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मची हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज में 53.00 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई 222.00 करोड़ हो गई है, इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 507.20 करोड़ तक पहुंच गई है. 

 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment