रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 550.15 करोड़ का बिजनेस किया. रजनीकांत को बिग स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. हालांकि, शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बावजूद फिल्म को जल्दी ओटीटी रिलीज की वजह से नुकसान हो सकता है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म कर्नाटक और तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का माइलस्टोन मिस कर सकती है. फिल्म ने तमिलनाडु में 217.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म ने 96.96 करोड़ की कमाई की. वहीं कर्नाटक में फिल्म ने 94.87 करोड़ का बिजनेस किया. केरल में फिल्म ने 79.50 करोड़ की कमाई की. बाकी इंडिया में फिल्म ने 61.07 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने इंडिया में 550.15 करोड़ और वर्ल्डवाइड 827 करोड़ की कमाई की.
बता दें कि सारे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े 8 नवंबर तक के हैं.
ये भी पढ़ें- ‘सीन’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, बनी सूर्या की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म
ओटीटी रिलीज का पड़ेगा असर?
फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खबरें आने लगी हैं. जल्दी ओटीटी रिलीज का असर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर पड़ सकता है. प्राइम वीडियोज ने कंफर्म किया कि फिल्म ओटीटी पर 12 नवंबर को रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस के बावजूद मेकर्स ने थिएटर रिलीज के 4 हफ्तों के बाद ही ओटीटी रिलीज की प्लानिंग को मेंटेन रखा है. अब फैंस फिल्म को जल्द ही ओटीटी पर देख पाएंगे और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ने की पूरी संभावना है. इसी वजह से तमिल और कर्नाटक भाषा में 100 करोड़ का माइलस्टोन मिस हो सकता है. हालांकि, अब देखना होगा कि क्या फिल्म ये माइलस्टोन पूरा कर पाएगी.
फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मोहनलाल, मिरना मेनन, रम्या कृष्णन, ऋतिक रोशन जैस स्टार्स दिखे. फिल्म का जॉनर कॉमेडी, एक्शन हैं. ये 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. पहले पार्ट को भी बहुत पसंद किया गया था.
