Home Box OfficeRamayana Box Office Collection On Day 6 Break The Drishyam 3 Record Become 4 Highest Grossing Film – Entertainment News: Amar Ujala

Ramayana Box Office Collection On Day 6 Break The Drishyam 3 Record Become 4 Highest Grossing Film – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie




फिल्म ‘रामायण’ ने दिवाली से पहले 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। दिवाली और इसके बाद इसने अच्छी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इसकी कमाई 400 करोड़ रुपये के पार हो गई है।





Ramayana box office collection on day 6 break the drishyam 3 record become 4 highest grossing film

रामायण
– फोटो : अमर उजाला


छठे दिन कितनी हुई ‘रामायण’ की कमाई?

  • ‘रामायण’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। 
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने 69.80 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन ‘रामायण’ ने 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • पांचवें दिन इसने रिकॉर्ड तोड़ 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • छठे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 68.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह से ‘रामायण’ का ग्रॉस कलेक्शन 494.69 करोड़ रुपये, वहीं कुल कलेक्शन 414.82 करोड़ रुपये हो गया है।

नीतीश भारद्वाज: ‘तारीफ करने लायक नहीं’, ‘रामायण’ देखकर भड़के ‘महाभारत’ के कृष्ण, पहले जताई थी ऑस्कर की उम्मीद


Ramayana box office collection on day 6 break the drishyam 3 record become 4 highest grossing film

रामायण
– फोटो : अमर उजाला


छठे दिन ‘रामायण’ ने तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड

छठे दिन फिल्म ने इस साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 379.67 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चैथे नंबर पर पहुंच गई है। अब ‘रामायण’ की निगाहें ‘जेलर 2’ (471.65),  ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (501.01) और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (1149.30) की कमाई पर हैं।


Ramayana box office collection on day 6 break the drishyam 3 record become 4 highest grossing film

रामायण
– फोटो : यूट्यूब


‘रामायण’ ने किस भाषा में कितना कमाया?

  • छठे दिन पूरे देश में ‘रामायण’ के 18206 शोज दिखाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हुई है।
  • छठे दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 57.17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • कन्नड़ भाषा में 6.19 करोड़, तमिल भाषा में 2.61 करोड़ और तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दोनों भाग का बजट चार हजार करोड़ रुपये है।
  • भारत के साथ विदेश में भी फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
  • छह दिनों में इसने वर्ल्डवाइड लगभग 673.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।


Ramayana box office collection on day 6 break the drishyam 3 record become 4 highest grossing film

‘रामायण’
– फोटो : अमर उजाला


‘रामायण’ के बारे में जानकारी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत, लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ। दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।




Source link

You may also like

Leave a Comment