साउथ सुपरस्टार यश को बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ में देखा जा रहा है. फिल्म में वो रावण के किरदार में हैं. फिल्म में रावण के रोल में यश की बहुत तारीफ हो रही है. यश ने अपनी एक्टिंग से फैंस को खूब इंप्रेस किया. अब फिल्म 700 करोड़ के करीब पहुंच रही है.
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 671.55 करोड़ कमा लिए है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 250 करोड़ का बिजनेस किया. इंडिया में नेट 357.25 करोड़ कमाए और ग्रॉस 421.55 करोड़ का कलेक्शन किया.
यश ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका
इसी के साथ यश ने फिल्म के जरिए एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है. 2026 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्मों ने 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. ‘रामायण’ ने 671.55 करोड़ कमा लिए और ‘टॉक्सिक’ ने 333.49 करोड़ का बिजनेस किया था.
इसी के साथ यश कोविड के बाद दो बार एक ही साल में 1000 करोड़ रुपये की ग्लोबल कमाई का आंकड़ा छूने वाले इकलौते इंडियन एक्टर बन गए हैं. इससे पहले यश ने 2022 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ये रिकॉर्ड बनाया था. ‘KGF: चैप्टर 2’ ने दुनिया भर में 1228.59 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. एक फिल्म की रिलीज के दम पर उन्होंने एक ही साल में हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया.
इसके अलावा प्रभास इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर में दो बार एक ही साल के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. प्रभास ने एक बार 2017 और 2023 में ये आंकड़ा पार किया.
हालांकि, यश की खासियत ये है कि उन्होंने कोविड के बाद के दौर में दो अलग-अलग सालों में ये उपलब्धि हासिल की है.
ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, 400 करोड़ क्लब में एंट्री
यश की ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो फिल्म का जॉनर एक्शन एडवेंचर था. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट था. फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म को निगेटिव रिव्यूज मिले थे.
फिल्म में रणबीर कपूर ने निभाया लीड रोल
वहीं ‘रामायण’ की बात करें फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल निभाया है. वहीं साई पल्लवी ने मां सीता का किरदार निभाया. लक्ष्मण के रोल में रवि दुब नजर आए. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हंस जिमर ने दिया है.
