रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने 5 दिन में 346.35 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने 5 दिन में 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए. आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड के बारे में.
‘पठान’ को पछाड़ा
रामायण’ ने 64.85 करोड़ की ओपनिंग की. इसी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ (57 करोड़), ‘एनिमल’ (63 करोड़) और ‘दृश्यम 2’ (62 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया.
तीसरे दिन इन फिल्मों को पछाड़ा
रामायण ने तीसरे दिन ‘बाहुबली’ (46.50 करोड़) 2, ‘धुरंधर’ (43 करोड़), ‘दंगल’ (41.34 करोड़), ‘टाइगर 3’ (43.50 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ा. रामायण ने तीसरे दिन 69.80 करोड़ कमाए थे.
ओपनिंग वीकेंड में बनाया रिकॉर्ड
फिल्म 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओनपर बनी और ‘दृश्यम 3’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी कई फिल्मों को पछाड़ा. रामायण ने चार दिन में 219.70 करोड़ कमाए. वहीं दृश्यम 3 ने 174.5 करोड़ और बॉर्डर 2 ने 129.89 करोड़ कमाए थे.
‘रामायण’ ने ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा
फिल्म ने सोमवार को कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बाहुबली 2 ने 80 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं रामायण ने 83.75 करोड़ का बिजनेस किया.
‘जेलर’ को पछाड़ा
फिल्म ने पांच दिन में 675.90 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म ने ‘जेलर’ (604.74 करोड़), सलमान खान की ‘सुल्तान’ (607.84 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ दिया.
ये भी पढ़ें- यश ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, ‘KGF 2’ के बाद अब ‘रामायण’ से धमाका, ऐसा करने वाले बने इकलौते एक्टर
फिल्म ‘रामायण’ का डे वाइज कलेक्शन
‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 48.05 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 69.80 करोड़ रहा. चौथे दिन 56.15 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 107.50 करोड़ कमाए.
बता दें कि सभी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.
फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई. ये फिल्म 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है. फिल्म को प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा ने किया है. नितेश तिवारी फिल्म के डारेक्टर हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है. दूसरा पार्ट 2028 में आएगा. प्रोड्यूसर ने दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है.
