Home Morning News (खास खबरें)Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

by BollywoodNewsAndMovie


ख़बर शेयर करें –

छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में घर से कुछ दूरी पर मिला 58 वर्षीय महिला का शव, परिजनों ने गांव के युवक पर जताई हत्या की आशंका; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

रामनगर, 10 नवंबर 2026। नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छोई गांव के किशनपुर पड़ाव क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला का शव घर से कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मृतका की पहचान विमला देवी (58) पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि विमला देवी घर में अकेली रहती थीं, जबकि उनके बच्चे बाहर रहते हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा देखा तो तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर रामनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतका के परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस इस आरोप को भी जांच का हिस्सा बनाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सीओ रवीकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुरानी रंजिश के पहलू को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

— Uttarakhand Morning Post



Source link

You may also like

Leave a Comment