Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: हिंसा पर बिग बॉस का बड़ा चाबुक! स्काउट OP को मिलीं 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 20: हिंसा पर बिग बॉस का बड़ा चाबुक! स्काउट OP को मिलीं 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: हिंसा पर बिग बॉस का बड़ा चाबुक! स्काउट OP को मिलीं 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट

स्काउट को मिली सजाImage Credit source: scoutop/Instagram

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में नियमों का उल्लंघन और आक्रामकता दिखाना यूट्यूब स्टार व गेमिंग इन्फ्लुएंसर स्काउट OP को बेहद भारी पड़ गया है. कैप्टेंसी टास्क के दौरान सह-कंटेस्टेंट यंग डीएसए के साथ हुई धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के बाद बिग बॉस ने सख्त कदम उठाया है. घर में हुई शारीरिक हिंसा के चलते बिग बॉस ने स्काउट को एक साथ 4 बड़ी और कड़ी सजाएं सुना दी हैं, जिसने पूरे घर के समीकरणों को हिलाकर रख दिया है. शो के लाइव फीड के मुताबिक, आक्रामक व्यवहार के चलते बिग बॉस ने स्काउट पर कड़ा चाबुक चलाया है और उन्हें 4 सख्त सजाएं दी हैं.

बिग बॉस ने स्काउट OP को पूरे सीजन के लिए सीधे बेघर होने की प्रक्रिया के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है. यानी अब वे हर हफ्ते घर से बेघर होने के खतरे में रहेंगे. इसके अलावा स्काउट अब कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गए हैं. वो अब इस पूरे सीजन में होने वाले किसी भी कैप्टेंसी टास्क में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और न ही कभी घर के कप्तान बन सकेंगे. साथ ही शो के दौरान घर के सदस्यों को मिलने वाली किसी भी तरह की स्पेशल पावर, प्रिविलेज या इम्युनिटी टास्क का लाभ उठाने का अधिकार स्काउट से छीन लिया गया है. इन तीन सजा के अलावा सबसे सख्त और आखिरी सजा के तहत बिग बॉस ने यह अधिकार अपने पास सुरक्षित रखा है कि वे बिना किसी जनता की वोटिंग के स्काउट को पूरे सीजन के दौरान कभी भी शो से सीधे बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

क्या था पूरा मामला?

दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच ये विवाद कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड के दौरान शुरू हुआ. टास्क के नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट उदिति सिंह एक रोबोट चेयर पर बैठी थीं. टीम A को उन्हें इतना इमोशनल करना था कि वे रो पड़ें. टास्क जीतने के चक्कर में स्काउट OP ने उदिति सिंह की फैमिली फोटो का एक कोना हल्का सा जला दिया ताकि वे भावुक हो जाएं. स्काउट की इस हरकत को साथी-कंटेस्टेंट गुल्लू और यंग डीएसए ने सरासर गलत माना और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी. हालांकि, स्काउट ने उनकी बात नहीं मानी और दोनों को दूर रहने को कहा. इसके बाद माहौल गरमा गया और बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई.

गुस्से में आपा खो बैठे स्काउट

गाली-गलौज के दौरान स्काउट अपना आपा पूरी तरह खो बैठे और उन्होंने गुस्से में आकर यंग डीएसए को जोर से धक्का दे दिया. धक्का-मुक्की होते ही घर में तनाव बढ़ गया. यंग ने साफ कर दिया कि वे अब स्काउट को अपना दोस्त नहीं मानते. बढ़ते विवाद को देखते हुए बिग बॉस ने तुरंत बीच में हस्तक्षेप किया और टास्क को बीच में ही रोक दिया. बिग बॉस ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्काउट को बेडरूम एरिया में और यंग को गार्डन एरिया में रहने का निर्देश दिया.

आम्रपाली का रुख और स्काउट की माफी

हालात शांत होने के बाद स्काउट खुद यंग डीएसए के पास पहुंचे और धक्का देने के लिए उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगी. यंग का मूड हालांकि खराब था, लेकिन उन्होंने आखिरकार स्काउट को माफ कर दिया. लेकिन घर की सदस्य आम्रपाली इस सुलह से सहमत नहीं थीं. आम्रपाली ने यंग से कहा कि इस तरह आसानी से माफ करने से दर्शकों के बीच गलत मैसेज जाएगा. उन्होंने यंग को सलाह दी कि वे बिग बॉस से स्काउट के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करें और अगर बिग बॉस कोई एक्शन नहीं लेते, तो शो छोड़ने की चेतावनी दें. अंततः बिग बॉस ने घर के नियमों को सबसे आगे रखते हुए स्काउट OP को 4 कड़े दंड दिए, जिसके बाद से स्काउट पर हमेशा के लिए बेघर होने की तलवार लटक गई है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

You may also like

Leave a Comment