‘बिग बॉस 20’ में बीती रात जैस्मीन सैंडलस की एंट्री ने खूब धूम मचाई। वहीं घरवालों को बिग बॉस की तरफ से डिनर भी कराया गया। अब दिवाली के खुमार से सभी बाहर अपने पुराने अंदाज में लौट चुके हैं।

शुरुआत किचन से होती है जहां अरिश्फा लव से किचन स्लैब साफ करने को कहती हैं। वह ये करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसपर अरिश्फा उन्हें डेस्पेरेट कहती हैं और बोलती हैं- कर लो यही सब, मि्ल जाएगा फुटेज। इसपर लव और स्काउट हंसते हैं।
लव ने कहा है कि आज कोई ड्यूटी नहीं करेगी
किचन की हालत देखकर माही कहती हैं- ये सब क्या है, सब ऐसे ही पड़ा है। अरिश्फा कहती हैं- लव ने कहा है कि आज कोई ड्यूटी नहीं करेगी। अरिश्फा फिर लव को समझाने की कोशिश करती हैं और बताती हैं कि अब मैं उन्हें नहीं समझा सकती। काजी ने कहा- अब आपको उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है। काजी कहते हैं- मैं कर दूंगा। अरिश्फा कहती हैं- आप अपनी दो ड्यूटी तो कर नहीं रहे हो, इसपर वो कहते हैं- कोई नहीं, मैं कर दूंगा।
वुमन कार्ड खेलने वाले मुद्दे पर मनीष से भिड़े काजी
काजी मनीष से कहते हैं- माही को आपने मेरे बारे में गलत चीज बोली है, आपने वुमन कार्ड का बोला। काजी कहते हैं- मैं फीमेल बना था न तो ऐसे नहीं करते हैं न फीमेल के साथ। कल वाले मौटर पर एक बार फिर दोनों के बीच बहस हो गई है। इसके बाद काजी घरवालों के साथ मिलकर हंसते हैं और कहते हैं- वो मस्ती थी, मजाक था।
अरिश्फा चीखते हुए कहती हैं- डोंट टच मी
अरिश्फा यंग के साथ लव की शिकायत करती हैं कि नाश्ता बनाना नहीं है लेकिन अपने लिए अलग से जरूर बनाना है। लव उन्हें पूरे टाइम इग्नोर करती हैं। अरिश्फा कहती हैं- कल से मैं देख रही हूं, अब और पेशेंस नहीं मेरे में। अरिश्फा को लव धक्का देती हैं और अरिश्फा चीखते हुए कहती हैं- डोंट टच मी, धक्का दे रही मुझे। अरिश्फा कहती हैं- ये अपना बर्तन नहीं धोएगी, मैं नहीं बनाने दूंगी, मैं मुंह पर बोल रही हूं। अरिश्फा पैन लेकर ही चली जाती हैं और कहती हैं- अब बना लो, मैं खाना बनाने ही नहीं दूंगी। अरिश्फा कहती हैं- वो बर्तन नहीं धोएगी तो उसे खाना नहीं बनाने दूंगी। गुल्लू कहते हैं- खाना मत छीनो अरिश्फा। इसपर अरिश्फा कहती हैं- मैं खाना नहीं छीना है, ये बना रही थी, मैं खाना नहीं बनाने दूंगी। इसी के साथ दोनों के बीच नौबत हाथापाई वाली हो जाती है। आखिरकार गुस्से में अरिश्फा पूरा खाना फेंक देती है।
अरिश्फा को बोले स्काउट- तुम अकेली हो जो गधे की तरह दिख रहे हो
स्काउट इसपर आम्रपाली पर भड़क जाते हैं और कहते हैं-स्ट्यूपिड, तुमने खाना क्यों फेंका, तुम अकेली हो जो गधे की तरह दिख रहे हो, तुमने गलत किया है। अरिश्फा इरीटेट हो जाती है और कहती है- उसने मुझे प्रोवोग किया तो मैंने किया। वो मेरा हाथ मोड़ेगी और अब वो बेचारी बन रही है।
यंग और स्काउट के बीच बहस हो जाती है
इसके बाद यंग और स्काउट के बीच बहस हो जाती है। स्काउट यंग से इसपर कुछ न करने के लिए लड़ पड़ते हैं। यंग कहते हैं- मैंने बोला उसे कि गलत हुआ है, अब क्या करूं। वहीं आम्रपाली अरिश्फा को सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि उसे प्रोवोग किया। यंग और स्काउट के बीच की बहस लगातार बढ़ती है और यंग कहते हैं- दोनों भी उतनी ही गलत है।
काजी कहते हैं- दोनों तरफ की बात सुनना जरूरी है
काजी कहते हैं, ‘खाना फेंकना सही नहीं था लेकिन दोनों तरफ की बात सुनना जरूरी है क्योंकि मैं यहां मौजूद नहीं था। मैं आपको साफ दिल से कह रहा हूं।’ स्काउट ने लव का साइड लेते हुए कहा- हाथ मोड़ा नहीं गया होगा। आम्रपाली भी अरिश्फा का सपोर्ट करती हैं। स्काउट फिर यंग को लेकर आम्रपाली से शिकायत करते हैं कि उसने नहीं कहा। आम्रपाली बोलीं- अगर अरिश्फा ने खाना फेंका है तो लव ने जो उसका हाथ पकड़ा वो भी गलत है।
आम्रपाली पूछती हैं- आपका मिल्क का क्या मतलब?
उदिति काजी से कहती हैं- काजी जी, आपको किसी से मिल्क उधार लेनी होगी क्योंकि आप ही की बनती है लोगों से। काजी कहते हैं- मैं अपना मिल्क तो सबको दे दूं। आम्रपाली पूछती हैं- आपका मिल्क का क्या मतलब? आम्रपाली स्काउट से कहती हैं- यार काजी को कोई रोक लो, रुक ही नहीं रहे। बार-बार कह रहे हैं और मैं वियर्ड चीजें इमैजिन करना नहीं चाहती।

