Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: EX जय भानुशाली के नाम पर भड़कीं माही विज, लव गिल की लगाई क्लास- ‘मेरे पति के बारे में कुछ मत कहना’

बिग बॉस 20: EX जय भानुशाली के नाम पर भड़कीं माही विज, लव गिल की लगाई क्लास- ‘मेरे पति के बारे में कुछ मत कहना’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर घमासान और खूब सारा लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला. माही विज, लव गिल और आम्रपाली के बीच जमकर बहस हुई. सबने एक-दूसरे पर वार और पलटवार किया. इस झगड़े के बीच माही विज के एक्स हस्बैंड जय भानुशाली पर बात आई तो एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठीं.

नई दिल्ली. माही विज और लव गिल के झगडे़ की शुरुआत स्काउट ओपी और काशवी के ब्रेकअप से हुई. उदिति ने उस वीकेंड का वार का जिक्र किया जहां स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने लव गिल पर आरोप लगाया था. उन्होंने एक्ट्रेस पर अपना रिश्ता खराब करने का आरोप लगाया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

इस मुद्दे पर बात शुरू हुई और माही विज के एक्स हस्बैंड जय भानुशाली पर जा पहुंची. पिछले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव गिल ने माही विज से उनके ‘होमब्रेकर’ वाले बयान को लेकर सवाल किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

लव का आरोप था कि माही ने उन्हें होमब्रेकर कहा है. इस पर माही विज ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि यह टिप्पणी उन्होंने स्काउट ओपी के साथ बातचीत के दौरान की थी. माही के मुताबिक, लव ने पहले उन्हें ‘पिंग पॉन्ग’ कहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद उन्होंने स्काउट से सिर्फ यह सवाल किया था कि अगर वह लव को होमब्रेकर कहेंगी तो उन्हें कैसा लगेगा. माही ने साफ किया कि उनके इस बयान का काशवी या घर के बाहर की किसी भी घटना से कोई लेना-देना नहीं था. हालांकि, इस सफाई के बाद भी दोनों के बीच मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि लव और माही के बीच बहस के दौरान माही की निजी जिंदगी का मुद्दा भी उठता है. लव की ओर से जय भानुशाली और माही के तलाक का जिक्र किए जाने पर एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

माही विज भावुक होकर लव को सख्त लहजे में चेतावनी देती हैं कि उनके पति को किसी भी बहस के बीच न लाया जाए. माही कहती हैं, ‘मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना.’ इसके बाद वह अपनी बात रखते हुए काफी भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं. उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

वो दोबारा लव को आगाह करती हैं कि उनके पति का नाम लेकर इस तरह की बातें न करें. गुस्से में माही ये तक कहती सुनाई देती हैं कि उनके पति को इस विवाद में शामिल न किया जाए, वरना वो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

इस बहस में घर के दूसरे सदस्य भी अपनी राय रखते नजर आते हैं. प्रोमो में भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे और यंग डीएसए माही से ‘होमब्रेकर’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल करते दिखाई देते हैं. उनका कहना है कि जब माही खुद किसी दूसरे सदस्य के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल कर सकती हैं, तो उन्हें भी यह समझना चाहिए कि इस तरह की टिप्पणियां सामने वाले को कितनी आहत कर सकती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम mahhivij)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment