Home Box Office‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में तोड़ा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जबसे बॉक्स ऑफिस पर आई हुई है तभी से छाई है. इसकी रिलीज से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है. इसे लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. फिल्म को इंडिया के साथ ही नॉर्थ अमेरिका में भी काफी पसंद किया जा रहा है. 

दरअसल, ‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में बॉक्स ऑफिस पर ‘दंगल’ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद ये बॉलीवुड की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘रामायण’ के नॉर्थ अमेरिका की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने पहले मंडे यानी कि 5वें दिन 1.37 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. पहले दिन के मुकाबले यहां पर 8.05% की गिरावट आई थी. इसने 1.49 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. फिल्म का 5 दिनों का नॉर्थ अमेरिका का ग्रॉस कलेक्शन 13.64 मिलियन डॉलर हो चुका है, जो कि इंडियन रूपये में 128 करोड़ के बराबर है. 

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर सुनील लहरी की दो टूक, बोले- ‘भक्ति से ज्यादा शक्ति दिखाई गई है’

इसी के साथ ही इसने नॉर्थ अमेरिका में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंदर 2’ का फर्स्ट मंडे रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, इसने पहले मंडे को 1.14 मिलयन डॉलर का कलेक्शन किया था, जिसे अब ‘रामायण’ ने पीछे छोड़ दिया.

‘रामायण’ बनी बॉलीवुड की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में बंपर कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसने ‘दंगल’ (12.19 करोड़) और ‘पद्मावत’ (12.71 करोड़) जैसी फिल्मों के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया, जिसके बाद ये नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड की छठी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है. देखिए नॉर्थ अमेरिका में टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 28.64 मिलियन डॉलर
2. धुरंधर- 20.69 मिलियन डॉलर
3. पठान- 17.49 मिलियन डॉलर
4. जवान- 15.23 मिलियन डॉलर
5. एनिमल- 15.01 मिलियन डॉलर
6. रामायण- 13.64 मिलियन डॉलर
7. पद्मावत- 12.71 मिलियन डॉलर
8. दंगल- 12.19 मिलियन डॉलर
9. पीके- 10.62 मिलियन डॉलर
10. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 10.6 मिलियन डॉलर

‘रामायण’ का इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘रामायण’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, 7वें दिन के दोपहर तक के कलेक्शन में इसने 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 6 दिनों में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. माना जा रहा है कि फिल्म 7वें दिन कलेक्शन के बाद वर्ल्डवाइड भी 850 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर सकती है.



Source link

You may also like

Leave a Comment