Home Box OfficeRamayana Box office Live Updates: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, बुधवार को 1 बजे तक 453 करोड़ के हुई पार

Ramayana Box office Live Updates: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर चला जादू, बुधवार को 1 बजे तक 453 करोड़ के हुई पार

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘रामायण’ का जबदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म एक बाद एक बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. इसका वर्ड ऑफ माउथ काफी स्ट्रॉन्ग है, जिसका असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म को फेस्टिव वीक का भी पूरा फायदा मिला है. ऐसे में अब बुधवार यानी कि 7वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

‘रामायण’ बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा परफॉर्म कर रही है. इसने 450 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है. लोग धड़ल्ले से इसके लिए फैमिली के साथ टिकट बुक कर रहे हैं और देखने जा रहे हैं.

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म ने दूसरे दिन 48.05 करोड़ और तीसरे दिन 45.3% की उछाल के साथ 69.80 करोड़ का बिजनेस किया.
– हालांकि, चौथे दिन इसकी कमाई में 19.6% गिरावट आई और इसने 56.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
– ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन 91.5% की उछाल दर्ज की थी, जिसके बाद इसने पहले मंडे को रिकॉर्ड तोड़ 107.50 करोड़ का कारोबार किया था.
– जबकि छठे दिन फिर से इसकी कमाई में 12.5% की गिरावट आई थी और इसने 94.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.

‘रामायण’ का डे-7 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-7 12.69 करोड़ (1 बजे तक) –
टोटल कलेक्शन 453.14 करोड़  

करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

इसके अलावा ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड भी कमाल का प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और इसका आंकड़ा 823.50 करो पहुंच गया है. जबकि 6 दिनों में इसने ओवरसीज में 297 करोड़ का बिजनेस किया था. ऐसे में 7वें दिन की कमाई के बाद इसका आंकड़ा 300 करोड़ के पार पहुंच गया है.

बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो ये अभी फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जिसमें रावण के साथ ही भगवान राम के वनवास और सीता हरण को दिखाया गया है. इसे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment