Home Bigg Boss 20‘मेरे पति को बीच में मत लाना..’, तलाक का जिक्र होते ही रो पड़ीं माही विज, ‘होमब्रेकर’ कमेंट पर लव गिल से हुई तीखी बहस

‘मेरे पति को बीच में मत लाना..’, तलाक का जिक्र होते ही रो पड़ीं माही विज, ‘होमब्रेकर’ कमेंट पर लव गिल से हुई तीखी बहस

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में एक टास्क के दौरान माही विज ने लव गिल को ‘होमब्रेकर’ कह दिया, जिसके बाद लव भड़क गईं और उन्होंने माही को करारा जवाब दिया.

देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि लव ने माही की निजी जिंदगी और तलाक का जिक्र कर दिया. ये सुनकर माही काफी भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं.

लव गिल ने माही विज के तलाक का किया जिक्र

शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में माही विज और लव गिल के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. प्रोमो में माही, लव से कहती हैं कि वो उनके तलाक के बारे में बात न करें. इस पर लव दूसरे घरवालों के सामने जवाब देते हुए कहती हैं, ‘जैसे इन्होंने मेरे लिए एक शब्द बोला ‘होमब्रेकर’. इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ जाती है.

पति को बीच में लाने पर भड़कीं माही विज

बहस के दौरान माही काफी भावुक हो जाती हैं और रोते हुए वहां से चली जाती हैं. इस दौरान वो लव को चेतावनी देते हुए कहती हैं, ‘मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, काट के रख दूंगी यहां पर. सब चुप रहो.’ इसके बाद वो फूट-फूटकर रोने लगती है.

घरवालों ने भी माही विज से पूछे सवाल

प्रोमो में दूसरे घरवाले भी माही से ‘होमब्रेकर’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं. वो माही से पूछते हैं कि जब उन्होंने खुद लव के लिए इस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया, तो फिर उन्हें दूसरों से निजी बातें न कहने की उम्मीद क्यों है. हालांकि, ये पूरा मामला एक टास्क का हिस्सा लग रहा है. इस दौरान घरवाले बारी-बारी से माही को अपनी बातें सुनाते हैं. 

कब हुआ था माही विज और जय भानुशाली का तलाक?

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने साल 2011 में एक्टर जय भानुशाली से शादी की थी. करीब 14 साल साथ रहने के बाद जनवरी 2026 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. दोनों ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बताया था कि वो अलग होने के बाद भी एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और दोस्त बने रहेंगे. माही और जय तीन बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी बेटी तारा का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि उन्होंने 2017 में खुशी और राजवीर को गोद लिया था.





Source link

You may also like

Leave a Comment