गुवाहाटी10 घंटे पहलेलेखक: पूनम मसीह
- कॉपी लिंक

ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक नहीं लगने के बाद वीडियो बनाया। इसके बाद ट्रेन रेलवे लाइन के डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई।
असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई।
हादसे से पहले का वीडियो, लोको पायलट बोले- कुछ काम नहीं कर रहा
45 सेकेंड के वीडियो में इंजन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण लगे हुए हैं। इसमें लोको पायलट कह रहे हैं- ‘कुछ भी काम नहीं कर रहा। सिग्नल रेड हैं। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। S-9 A-9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है।’ S-9 A-9 ब्रेक सिस्टम के नाम हैं।
हादसे से जुड़ी 5 फोटो…

पटरी से उतरने के बाद ट्रेन के 5 कोच दूसरे ट्रैक और आसपास की जमीन पर टिक गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, घायल यात्रियों को निकाला।

रेल दुर्घटना के बाद यात्री और आसपास के लोग काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर मौजूद रहे।

हादसे के बाद डैमेज हुए कोच खाली कराए गए, इन्हें हटाने के लिए मशीनरी बुलाई गई है।

इंजन कैब से ड्राइवर का वीडियो वायरल है, जिसमें ब्रेक नहीं लगने की बात कही जा रही है।
हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया
हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है।

असम में ट्रेन हादसे से जुड़ी पिछली 2 खबरें…
29 अक्टूबर: असम में पैसेंजर ट्रेन के इंजन की ट्रॉली पटरी से उतरी
असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड में सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन की आगे की ट्रॉली पटरी से उतर गई थी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:50 बजे बदरपुर और सुकरितिपुर स्टेशनों के बीच हुई थी। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या मौत की खबर नहीं है।
20 दिसंबर 2025: असम में राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे, ट्रेन से टकारने पर 7 हाथियों की मौत

असम के होजाई जिले में हाथियों का एक झुंड सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था। हादसे में सात हाथियों की मौत हो गई थी और एक हाथी का बच्चा घायल हुआ था। हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच कोच भी पटरी से उतर गए थे।
——————–
ये खबर भी पढ़ें…
कानपुर में चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी:सेंट्रल स्टेशन पर हादसा, AC के चार डिब्बे डिरेल हुए

कानपुर में चौरी चौरा एक्सप्रेस बुधवार शाम पटरी से उतर गई। हादसा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर ट्रेन आई। यहां से जब रवाना होने लगी तो 4 कोच B3 से लेकर B7 तक पटरी से उतर गए। ट्रेन नंबर 15003 अनवरगंज से गोरखपुर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

