Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : माही विज के गेम में बेटी तारा को घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, बोले- अब नहीं देखूंगा, Bollywood Hindi News

Bigg Boss 20 : माही विज के गेम में बेटी तारा को घसीटने पर भड़के जय भानुशाली, बोले- अब नहीं देखूंगा, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस 20 में तारा सुतारिया बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई हैं। उनकी इस जर्नी में जय ने उनका पूरा सपोर्ट किया है। लेकिन अब जय ने शो के कंटेस्टेंट्स पर अपनी भड़ास निकाली है।

बिग बॉस 20 शो में हाल ही में माही विज तब काफी चर्चा में आईं जब सभी कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए। दरअसल, माही ने लव को होम ब्रेकर (घर तोड़ने वाली) कहा था जिसपर कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए। वहीं एक टास्क के दौरान सभी घरवालों ने माही को एक टास्क में हराने के लिए उन्हें काफी कड़वी बातें बोलीं और उनकी बेटी तारा को लेकर भी कमेंट किया। अब इस पर तारा के एक्स पति जय भानुशाली का रिएक्शन आया है।

माही को हमेशा सपोर्ट करूंगा

जय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तारी और तीनों बच्चों की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ जय ने लिखा है कि बिग बॉस में इतना कुछ देखने के बाद मैंने बतौर पिता एक फैसला लिया है कि मैं अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने देने वाला बिल्कुल भी। मैंने डिसाइड किया था कि मैं कभी किसी के गेम के बारे में नहीं बोलूंगा या अपना ओपीनियन नहीं दूंगा। बस मैं माही को सपोर्ट करूंगा जब भी जरूरत पड़े।

जय ने फिर लिखा, ‘सिर्फ एक टास्क के लिए यंग डीएसए मेरे बच्चों के बारे में बोल रहा है कि मेरे बच्चे उनकी मां को लेकर शर्म फील करेंगे। कनिका बोल रही है कि वह कभी माही के बच्चों से नहीं मिलेगी और लव गिल की मां मेरी बेटी को लेकर ये बोलकर कि माही को कैसे लगेगा जब उसकी बेटी को लेकर ये कहेंगे।’

तारा बच्ची है बिग बॉस कंटेस्टेंट नहीं

जय ने आगे लिखा, ‘तारा 7 साल की बच्ची है और वह बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है। किसी को नीचा दिखाने के लिए बच्चे का इस्तेमाल करना गलत है। हमारे बच्चों को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है।’

माही को चैलेंज करो

जय ने यह भी लिखा, ‘बिग बॉस एक गेम है। आप माही के गेम से डिसअग्री करो, उस पर सवाल करो। उसके फैसले को चैलेंज करो, लेकिन उसके बच्चों को इसमें मत लेकर आओ और ना ही उसकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर बाउंड्री क्रॉस करो।’

बिग बॉस नहीं दिखाएंगे बच्चों को

जय ने आखिर में लिखा, ‘एक पिता होने के नाते मैं नहीं चाहूंगा कि मेरे बच्चे किसी ट्रॉमा में रहें। तारा का नाम बहुत यूज किया जाता है माही को गिराने के लिए। ये गेम भले ही दूसरों के लिए एंटरटेनमेंट है लेकिन हमारे लिए पर्सनल है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत मेरे लिए सबसे पहले है। गुड बाय बिग बॉस 20।’





Source link

You may also like

Leave a Comment