Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: इटली में 6000 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान में पुलिस वैन पर आतंकी हमला

Morning News Brief: इटली में 6000 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान में पुलिस वैन पर आतंकी हमला

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 नवम्बर 2026) की खबरों में इटली में 6000 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत; अजित पवार गुट के 20-22 विधायक शरद खेमे में आ सकते है, संजय राउत का दावा; अमूल और मदर डेयरी का दूध ₹4 तक महंगा प्रमुख रहा.

1. इटली में 6000 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इटली में बुधवार को 6,000 से अधिक स्कूलों को एक जैसी धमकी भरे ईमेल मिले. इटली सहित पूरे यूरोप में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई. साथ ही उस धमकी में पीएम जॉर्जिया मेलोनी की गाड़ी में भी बम होने का दावा किया गया था. आयरलैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले.

पढ़े पूरी खबर……

2. Pakistan में पुलिस वैन पर आतंकी हमला, DSP समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है. बुधवार को कोहाट जिले में पुलिस की एक वैन पर घात लगाकर किए गए हमले में DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. पुलिस टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ अभियान चलाने जा रही थी.

पढ़े पूरी खबर……

3. अजित पवार गुट के 20-22 विधायक शरद खेमे में आ सकते है, संजय राउत का दावा

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत का बयान ने सबको सकते में डाल दिया है. उन्होंने दावा किया कि शरद पवार भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाएंगे और न ही अपनी विचारधारा से समझौता करेंगे.

पढ़े पूरी खबर……

4. अमूल और मदर डेयरी का दूध ₹4 तक महंगा

महंगाई का असर अब आम आदमी की रसोई पर भी पड़ने वाला है. अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई दरें 12 नवंबर, गुरुवार से लागू होंगी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कंपनियों ने दूध की खरीद और उत्पादन लागत बढ़ने के चलते यह कदम उठाया है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

30 कैरेट के पन्ने वाले शाही हार पर विवाद, कांग्रेस नेता ने बेबो और रिया कपूर को भेजा कानूनी नोटिस: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि दिवाली पर पहना गया 30 कैरेट के पन्ने (Emerald) का एक खास शाही पेंडेंट है. इस पेंडेंट पर इस्लाम की पवित्र आयत ‘आयत-अल-कुर्सी’ उकेरी गई है। अब इसी जूलरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

पढ़े पूरी खबर……

 मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. मॉर्निंग वॉक के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया.

पढ़े पूरी खबर……

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, कई जवान घायल: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. इस आतंकी हमले में 2 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक जवान की हालत गंभीर है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment