Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : CM विष्णुदेव साय का भोपाल दौरा आज… सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी…. आज से मिलेगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

CG Morning News : CM विष्णुदेव साय का भोपाल दौरा आज… सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी…. आज से मिलेगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद शाम 5 बजे वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।

सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी होगी। सीबीआई रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने पिछले 8 दिनों से सौरभ चंद्राकर से इस मामले में गहन पूछताछ की है। इस दौरान महादेव सट्टा ऐप से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच की गई।

आज रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई सौरभ चंद्राकर को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। अब कोर्ट में पेशी के दौरान जांच एजेंसी आगे की रिमांड की मांग करती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।

आज से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज यानी 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के संदर्भ में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर तक पूरा कर लिया गया है। वहीं, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाताओं को नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने और अन्य दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

4 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

दावा-आपत्ति और पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या जिनके नाम और विवरण में किसी तरह की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment