स्काउट की शो के बाहर भी जिंदगी है
स्काउट की मां ने आगे कहा कि उनके बेटे स्काउट ओपी की बिग बॉस के बाहर भी अपनी जिंदगी है। उसका करियर है, रिश्ते हैं और उसे आगे भी काम करना है। उनके अनुसार, स्काउट कई बार अपनी बात साफ कर चुका है और अपने रिश्तों से जुड़े सवालों के जवाब भी दे चुका है। इसके बावजूद उन्हीं मुद्दों को अलग-अलग तरीकों से बार-बार दिखाया जा रहा है।
एडिटेड प्रोमो और क्लिप्स पर उठाए सवाल
स्काउट की मां ने आरोप लगाया कि पुराने वीडियो क्लिप्स को जोड़कर, बातचीत के कुछ हिस्सों को काटकर और अलग-अलग मौकों के फुटेज मिलाकर ऐसे प्रोमो बनाए जा रहे हैं, जिनसे पूरी स्थिति की अलग तस्वीर सामने आती है।
उन्होंने कहा कि शो की ओर से पहले भी यह बात कही गई थी कि गानों और एडिट्स के जरिए किसी की छवि को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद बार-बार ऐसा होते देख उन्हें चिंता हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी इंसान को कितना मानसिक दबाव झेलना पड़ेगा?
