0
Ranbir Kapoor Ramayana Day 9 Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा के साथ-साथ सिनेमाघरों में भी दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है।
फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है। यही वजह है कि कमाई में उतार-चढ़ाव के बावजूद इसका कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है। अब फिल्म ने 600 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
