सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए देखने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. हालांकि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की थिएटर्स में ऑडियंस को खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं सूर्या की सीन की रफ्तार भी कम हो गई है. जबकि नयनतारा की मूकुथी अम्मान 2 ने दम सा ही तोड़ दिया है. चलिए यहां इन फिल्मों की फ्राइ़डे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
‘रामायण’ ने दूसरे फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है और इसके कलेक्शन में 9वें दिन मंदी भी देखी गई है फिल्म भी इसने खूब कमाई की है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 47.85 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 612.45 करोड़ रुपये हो गई है.
‘सीन’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
सूर्या की ‘सीन’ ने पहले हफ्ते में 111.55 करोड़ की कमाई की. वहीं ये भी दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है और इसकी कमाई में भी मंदी देखी जा रही है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 6 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 117.70 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मूकुथी अम्मान 2’ ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ की कमाई में पहले हफ्ते में ही काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. रिलीज के 7वें दिन तो ये लाखों में ही सिमट गई और 75 लाख ही कमा पाई. इसके पहले हफ्ते की कमाई 17.93 करोड़ रुपये रही. वहीं रिलीज के 8वें दिन तो इसके लिए लाखों कमाने में भी पसीने छूट गए.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने दूसरे फ्राइडे महज 37 लाख रुपये कमाए.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में टोटल कमाई अब 18.30 करोड़ रुपये हो गई है.
