
रामायण ने कितने रुपये कमाए?
Ramayana Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड फिल्म रामायण सिनेमाघरों में बढ़िया कलेक्शन कर के दिखा रही है. एक्सपेक्टेशन से धीमी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने वीकडेज में अपनी कमाई से सभी को शॉक दे दिया. लगातार 7 दिनों तक इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ से ऊपर रहा. ऐसा करने वाली भी ये देश की पहली फिल्म साबित हुई. फिल्म ने वीकडेज में अपनी ग्रिप को होल्ड किए रखा और अब आने वाले वीकेंड में एक बार फिर से ये फिल्म अपने कलेक्शन से चौंका सकती है.
रामायण ने अपने पहले पार्ट के बजट का आधे से ज्यादा तो कमा लिया है. लेकिन फिलहाल इस फिल्म का कलेक्शन जिस गति से बढ़ रहा है इसे फाइनल कलेक्शन को लेकर कुछ भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. क्योंकि अभी तो ये शुरुआत है और शुरुआत में ही इस फिल्म ने कमाल का कलेक्शन कर के दिखाया है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 9 दिन में दुनियाभर में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
रामायण ने कितने रुपये कमाए?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण फिल्म का अलग ही जलवा सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. शानदार शुरुआत के बाद फिल्म ने वीकडेज में जमकर नोट छापीं. 9 दिनों में फिल्म का औसत कलेक्शन 100 करोड़ से ऊपर गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण ने रिलीज के 9वें दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 47.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर फिल्म ने 57.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी दमदार रहा है और विदेश से 9वें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 9 दिनों का कुल कलेक्शन 82.15 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये का रहा है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 378.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसे जोड़ लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये का हो चुका है.
ये भी पढ़ें- इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने से कितनी दूर है रामायण? ये है दंगल का ताज छीनने का पूरा गणित
पठान-कल्कि को चुटकियों में छोड़ा पीछे
जैसे रामानंद सागर की रामायण ने टीवी की दुनिया में कई रिकॉर्ड्स बनाए थे वैसे ही नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में अपने कलेक्शन से चौंकाती नजर आ रही है. फिल्म ने रिलीज के 10 दिन के अंदर ही ना सिर्फ टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में अपना स्थान पक्का कर लिया है वहीं दूसरी तरफ इस मूवी ने बड़ी आसानी से शाहरुख खान की पठान और प्रभास की कल्कि का खेल तमाम कर दिया है.
रिपोर्ट्स की मानें तो पठान फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1055 करोड़ रुपये का था वहीं कल्कि ने दुनियाभर में 1042 करोड़ की कमाई की थी. इन दोनों ही फिल्मों से अब रणबीर कपूर की रामायण आगे निकल गई है और इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110 करोड़ रुपये का हो गया है. रामायण अब देश की 8वीं सबसे बड़ी मूवी बन गई है. आने वाले वक्त में भी ये फिल्म कई मूवीज के रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार है.


