Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोले अरिजीत सिंह के राज, बोले- साथ बैठते ही हंसते-हंसते हो जाता है बुरा हाल

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोले अरिजीत सिंह के राज, बोले- साथ बैठते ही हंसते-हंसते हो जाता है बुरा हाल

by BollywoodNewsAndMovie


Arijit Singh Qazi Touqeer Friendship: कलर्स टीवी के रियलिटी शो में नजर आने वाले काजी तौकीर ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह से जुड़े कई राज खोले हैं। काजी तौकीर और अरिजीत सिंह लगभग 21 साल से दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद गहरा और खास रिश्ता शेयर करते हैं।

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में काजी तौकीर को अरिजीत सिंह के बारे में बात करते हुए देखा जा रहा है। इस बातचीत में काजी तौकीर ने उदिति सिंह और अरिश्फा खान को अरिजीत के बारे में कई बातें बतायी।

अरिजीत सिंह को लेकर कही बड़ी बात

बिग बॉस कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अरिश्फा खान और उदिति सिंह के साथ बातचीत में बताया कि अरिजीत एक रिजर्व इंसान है। साथ ही काजी ने ये भी बताया कि अरिजीत में एक अलग ही लेवल का पागलपन है और वे ऐसे इंसान हैं, जो खुद को और भी ज्यादा एक्सप्लोर करने के लिए लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment