Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 फैंस नहीं देख पाएंगे आज का वीकेंड का वार, सलमान खान ने इस वजह से टाला शूट

Bigg Boss 20 फैंस नहीं देख पाएंगे आज का वीकेंड का वार, सलमान खान ने इस वजह से टाला शूट

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Cancel: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में इन दिनों काफी बवाल देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ पिछले एपिसोड में लव गिल और माही के बीच जबरस्त लड़ाई देखने के लिए मिली तो यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आई. दोनों की दोस्ती में आई कड़वाहट की वजह से घर के पूरे समीकरण बदल गए हैं. कल एपिसोड में स्काउट ने अपने सिर के सभी बाल काटकर खुद को गंजा कर लिया और उसके बाद एक कोने में रोते हुए नजर आए. इसके अलावा कनिका ने लव से कहा कि स्काउट उन्हें पसंद करता है. जिसे स्काउट ने पूरी तरह नकार दिया. बिग बॉस के बदलते समीकरण और झगड़ों के बीच फैंस को वीकेंड का वार के एपिसोड बड़ी बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब ताजा जानाकारी सामने आई है कि इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड नहीं आएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Bigg Boss 20 फैंस नहीं देख पाएंगे आज का वीकेंड का वार

बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के झगड़े और विवाद को लेकर वीकेंड का वार में बात की जाती है. वीकेंड के वार पर सलमान खान घर के सभी मुद्दों पर बात करते हैं और किसने सही गेम खेला और किसकी गलती थी. ये भी बताते हैं. आज बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार एपिसोड आना था लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज का वीकेंड का वार नहीं आएगा. इस खबर के सामने आने के बाद बिग बॉस फैंस का दिल टूट गया. ऐसे में शुक्रवार को शूट न हो पाने के कारण रात में प्रोमो जारी नहीं हो सका. हालांकि, एपिसोड के टेलीकास्ट को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है.

सलमान खान ने इस वजह से टाला शूट

मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने इस बार का वीकेंड का वार एपिसोड शूट ही नहीं किया. दरअसल, उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि रिलीज होने वाली है. ऐसे में वो अपनी फिल्म के प्रमोशन और पहले से तय दूसरे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से शनिवार के एपिसोड में नजर नहीं आएंगे. इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि वो अपनी फिल्म का प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो के सेट पर बिजी थे. हालांकि, यहां पर एक बात साफ कर दें इस बार शनिवार को छोड़कर रविवार को एक दिन वीकेंड का वार कंडक्ट किया जाएगा. सलमान इसके लिए आज शूटिंग करेंगे. 

घर में कौन-कौन बचा और कितने का हुआ एविक्शन

बिग बॉस 20′ के घर में कुल 11 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, स्काउट ओपी (तन्मय सिंह), यंग डीएसए (हर्ष विजय मचारे), कुशाल तंवर (गुल्लू), लवप्रीत गिल (लव), उदिति सिंह और वाइल्ड कार्ड एंट्री मनीष गोयल शामिल हैं. वहीं शो की शुरुआत से लेकर अब तक 7 सदस्य बाहर हो चुके हैं. जिसमें रोहेद खान, ईशा रिखी, ऋति तिवारी, नकुल ढुल, अमन गांधी, एमसी मैरी कॉम और आसिफ खान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद पर बोले महेश मांजरेकर, एक्टर की मौत को लेकर खोला बड़ा राज





Source link

You may also like

Leave a Comment