
बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर
जोश फिल्म के एक्टर शरद कपूर एक समय सिल्वर स्क्रीन का नामी चेहरा था. उन्हें उनकी शानदार पर्सनालिटी और दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है. शरद जोशी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर थे. उनका एक वीडियो अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे काफी बुरी कंडीशन में नजर आ रहे हैं. वीडियो ने शरद के फैंस को चिंता में डाल दिया है. वे पहले से काफी कमजोर और दयनीय स्थिति में नजर आ रहे हैं. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का दावा किया है कि उनकी माली स्थिति ठीक है.
एक्टर ने कहा है कि उन्हें पैसे की कोई दिक्कत नहीं है और उन्हें एक हॉलीवुड मूवी का ऑफर भी मिला है. इस फिल्म से वे अपना हॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं. साथ में उन्होंने बताया है कि वे एक बेहतर घर में भी शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं.
शरद कपूर ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?
शरद कपूर का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे अपने कुत्तों को एक शेल्टर होम में छोड़ते नजर आ रहे हैं और भावुक दिख रहे हैं. अब उन्होंने इसपर सफाई देते हुए कहा कि वे बार्सिलोना में एक फुटबॉल मैच खेलने गए हुए थे. इस दौरान उनका पैर जख्मी हो गया और वे अपने चारों कुत्तों का ध्यान नहीं रख सकते हैं. ऊपर से उनके डॉक्टर आनंद जोशी ने उन्हें दो महीने की बेड रेस्ट की हिदायत दी है. ये बस टेम्परेरी सॉल्युशन है और वे जल्द ही ठीक होने के बाद अपने कुत्तों को वापिस ले आएंगे.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की पोती से शादी, साइको लवर बनकर जीता दिल, 90s के इस हीरो को पहचानना भी हुआ मुश्किल
हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगे शरद कपूर
शरद कपूर ने कहा कि वे एक बेहतर घर में शिफ्ट होने की सोच रहे हैं. वे जहां अभी रुके हैं उस घर को बेच रहे हैं और मड आइलैंड में शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पिछले 7 साल से न्यू यॉर्क में थे और एक साल पहले ही भारत वापस लौटे हैं. उन्हें हर तरफ से सपोर्ट मिलता है और फिल्म इंडस्ट्री उनके लिए एक फैमिली की तरह है. वर्क फ्रंट के बारे में बात करते हुए शरद ने कहा कि उनके हाथ एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है. ये उनका डेब्यू हॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा और इसकी शूटिंग जनवरी 2026 को शुरू होगी. एक्टर का पिछला बॉलीवुड प्रोजेक्ट काबारेट साल 2019 में आया था जिसमें ऋचा चड्ढा लीड रोल में थीं.


